11 हजार श्रद्धालु करेंगे उबेश्वर महादेव का जलाभिषेक
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। श्रावण मास की नाग पंचमी के अवसर पर शिव महोत्सव समिति की ओर से 17 अगस्त 2026 को गंगोद्भव (गंगु) कुंड से उबेश्वर महादेव मंदिर तक 21वीं कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। करीब 21 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में इस वर्ष 11 हजार से अधिक कांवड़ियों के शामिल होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा से पहले 5 अगस्त से सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। | udaipur Gangodbhav Kund to Ubhyeshwar Mahadev Kanwad Yatra 2026 | udaipur Kawad Yatra 2026
समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि वर्ष 2006 में अच्छी वर्षा की कामना के साथ केवल 50 मित्रों द्वारा शुरू की गई यह कांवड़ यात्रा आज विशाल धार्मिक आयोजन का रूप ले चुकी है। इस वर्ष हजारों श्रद्धालु गंगु कुंड से पवित्र जल लेकर उभयेश्वर महादेव पहुंचेंगे और भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। | Shiv Mahotsav samiti Udaipur Kawad Yatra
उन्होंने बताया कि कांवड़ियों के जलाभिषेक के बाद गंगोत्री, यमुनोत्री, माना बॉर्डर, सरस्वती, कैलाश मानसरोवर, भागीरथी और मंदाकिनी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों से लाए गए जल से भी विशेष महाभिषेक किया जाएगा। आयोजन में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समाजों और संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। | udaipur Gangodbhav Kund to Ubhyeshwar Mahadev Kanwad Yatra 2026
5 अगस्त से शुरू होंगे सात दिवसीय धार्मिक आयोजन
सात दिवसीय समारोह के संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ 5 अगस्त को शाम 6 बजे बोहरा गणेशजी को न्यौता एवं महाआरती के साथ होगा।
कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी—
- 5 अगस्त: बोहरा गणेशजी को न्यौता एवं महाआरती।
- 8-9 अगस्त: धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगु कुंड स्थित नगर निगम सामुदायिक भवन में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ।
- 10 अगस्त: शाम 5 बजे गंगु कुंड परिसर स्थित राजराजेश्वर महादेव का जलाभिषेक।
- 12 अगस्त: दोपहर 3 बजे विश्वविद्यालय मार्ग स्थित जूना गणेश मंदिर में 10 विद्वान पंडितों के सान्निध्य में 101 किलो गुड़ के जल से गणपति अभिषेक।
- 13 अगस्त: शाम 5 बजे गंगोद्भव महादेव मंदिर में भजन संध्या।
- 14 अगस्त: शाम 4 बजे परशुराम चौराहे से तिरंगा एवं कलश यात्रा।
- 15 अगस्त: प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण समारोह।
- 16 अगस्त: शाम 6 बजे भारत माता पूजन एवं संगीतमय गंगा आरती।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


