उदयपुर में अब भी तेज बारिश का इंतजार
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल कमजोर बनी हुई है, लेकिन कुछ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 161 मिलीमीटर (करीब साढ़े 6 इंच) बारिश ब्यावर जिले के जैतारण में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, नागौर, पाली और राजसमंद के कुछ क्षेत्रों में भी भारी से अति भारी बारिश हुई। | monsoon update rajasthan | Rain News Rajasthan
वहीं, उदयपुर और मेवाड़ के अधिकांश इलाकों में बादलों की आवाजाही के बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम में नमी बनी हुई है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक वर्षा नहीं होने से किसानों और आमजन की नजरें आगामी मौसम पर टिकी हैं। | monsoon update rajasthan
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन उत्तर भारत की ओर शिफ्ट होने के कारण जोधपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। | monsoon update rajasthan
हालांकि 3 से 5 अगस्त के बीच बीकानेर संभाग, शेखावाटी, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश
- जैतारण (ब्यावर) – 161 मिमी (करीब 6.5 इंच)
- गिलूंड (राजसमंद) – 78 मिमी
- कुड़ी भाटासनी (जोधपुर) – 76 मिमी
- रोहट (पाली) – 73 मिमी
- अरवर बांध (भीलवाड़ा) – 70 मिमी
- हरसौर (नागौर) – 70 मिमी
- रूपनगढ़ (अजमेर) – 66 मिमी
मुख्य बातें
- राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर, लेकिन कई जिलों में भारी बारिश।
- जैतारण प्रदेश में सबसे अधिक बारिश वाला क्षेत्र रहा।
- उदयपुर और मेवाड़ में अच्छी बारिश का इंतजार जारी।
- 3 अगस्त से दक्षिणी राजस्थान में बारिश कम होने की संभावना।
- 3–5 अगस्त के दौरान उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के आसार।


