AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कोटा की अरुंधति चौधरी के स्वर्ण पर पूरे देश को गर्व- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Lucky Jain by Lucky Jain
August 3, 2026
Reading Time: 1 min read
loksabha speaker om birla praises india commonwealth games 2026 kota boxer arundhati chaudhary gold


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल की उपलब्धि को सराहा गया

नई दिल्ली/कोटा। ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसद में खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। भारत ने प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण सहित कुल 39 पदक जीतकर वैश्विक मंच पर अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया, जो देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। | loksabha speaker om birla

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

लोकसभा में गूंजी कोटा की बेटी की उपलब्धि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (| loksabha speaker om birla) ने संसद की कार्यवाही शुरू करते समय अरुंधति चौधरी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने पूरे सदन की ओर से अरुंधति को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए गर्व से कहा, “यह हमारे कोटा की बेटी है।” इसके बाद सदन में उपस्थित सांसदों ने मेज थपथपाकर अरुंधति की सफलता का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी भारतीय टीम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने भारतीय दल के सभी सदस्यों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी देश का मान बढ़ाते रहें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsArundhati Chaudhary Gold MedalCommonwealth Games 2026Glasgow Commonwealth GamesIndia 39 MedalsIndia Sports NewsKota Boxer Arundhatikota newslatest news in hindiOm Birla Lok SabhaPM Narendra modiRajasthan Sports NewsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .