AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

जीबीएच हॉस्पिटल का मेगा स्वास्थ्य शिविर, 640 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार का लाभ

Lucky Jain by Lucky Jain
August 1, 2026
Reading Time: 1 min read
gbh-american-hospital-free-medical-camp-paloda-banswara-640-patients


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर/बांसवाड़ा। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल ने शनिवार को बांसवाड़ा जिले के पालोदा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 640 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया, जबकि रक्तचाप, ब्लड शुगर, ईसीजी और ऑक्सीजन लेवल जैसी आवश्यक जांचें भी निशुल्क की गईं। | GBH American Hospital Free Medical Camp

शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पालोदा परिसर में आयोजित हुआ। शिविर में न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी, अस्थि रोग, यूरोलॉजी, जनरल एवं रोबोटिक सर्जरी, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, त्वचा रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित कई विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल से पहुंचे न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. नमन तनेजा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकजवीर सिंह, यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण लड्डा, जनरल एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. सौरव आनंद, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अलंकृता बंसल, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपक गर्ग, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव गर्ग, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन जैन तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. मिताली भटिजा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया।

शिविर में अस्पताल के प्रशिक्षित स्टाफ ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी एवं ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की।

भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे: डॉ.आनंद झा

शिविर के सफल आयोजन में ठा. दिलवर सिंह, कांतिलाल शर्मा, निवर्तमान सरपंच शंकरलाल खराड़ी, निवर्तमान उपसरपंच राजेंद्र कुमार पंचाल, पूर्व जिला प्रमुख देवेंद्र त्रिवेदी, प्रेमशंकर पंचाल, हरेंद्र, प्राचार्य हितेश सुथार, विनोद त्रिवेदी, डाला लाल व्यास, कांतिलाल एवं जीना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के सीओओ गर्वित भारती ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन में योगदान देने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। | GBH American Hospital

Tags: ar live newsBanswara Health CampBanswara News HindiFree Medical Camp Rajasthangbh american hospitalGBH American Hospital Free Medical Campgbh hospital udaipurlatest news in hindiMedical Camp PalodaPaloda Medical CampRural Healthcare RajasthanSpecialist Doctors Campudaipurudaipur hospital newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .