AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सीएम भजनलाल शर्मा उदयपुर में बोले : सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण और वन संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 1, 2026
Reading Time: 2 mins read
cm bhajan lal sharma udaipur visit inaugurated the State Van Mahotsav launched a 10 crore sapling plantation drive


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत इस मानसून लगेेंगे 10 करोड़ पौधे, पहले चरण में चार जिलों में विकसित होंगे चंदन वन
  • ड्रोन सीडिंग तकनीक का शुभारंभ, 600 स्वयं सहायता समूहों को 6 करोड़ रुपये की आजीविका प्रोत्साहन राशि

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, घटती जैव विविधता और प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण और वन संरक्षण को जन आंदोलन बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। | CM Bhajan Lal Sharma Udaipur Visit | cm bhajan lal sharma udaipur visit Van Mahotsav 2026

मुख्यमंत्री शनिवार को उदयपुर के दूधतलाई वन क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई है। इसी से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार ने ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ की शुरुआत की है, जिसके तहत पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक लगभग 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और इस मानसून में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और निगरानी के लिए जियो टैगिंग, वन मित्र और वृक्ष मित्र की व्यवस्था की गई है, ताकि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

cm bhajan lal sharma udaipur visit  Van Mahotsav 2026

चार जिलों में विकसित होंगे चंदन वन

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पहले चरण में उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में चंदन वन विकसित किए जाएंगे। इससे हरित क्षेत्र का विस्तार होने के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।

ड्रोन सीडिंग तकनीक का शुभारंभ

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए ड्रोन सीडिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस तकनीक के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण संभव होगा।

600 स्वयं सहायता समूहों को 6 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना के तहत 13 जिलों के 600 स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को 6 करोड़ रुपये की आजीविका प्रोत्साहन राशि भी वितरित की। इससे वन आधारित आजीविका को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा।

वृक्षारोपण बन रहा सामाजिक संस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज में सुखद बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण को अपनी परंपरा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक संस्कार बनता जा रहा है। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूूद थे।

रविवार को राजसमंद में 436 करोड़ विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकापर्ण होगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार 2 अगस्त को राजसमंद जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला मुख्यालय पर स्थित भिक्षु निलयम में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री 313.95 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 263 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122.40 करोड़ रुपये की लागत से 81 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिला कलेक्टर अरूण हसीजा के निर्देशन में जिला प्रशासन ने सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBhajan Lal Sharma Udaipur VisitBiodiversityClimate changeCM Bhajan Lal SharmaDrone SeedingEk Ped Maa Ke NaamEnvironmental ProtectionForest ConservationGreen Rajasthanlatest news in hindiMission Hariyalo RajasthanMonsoon Plantation DriveRajasthan Environmentrajasthan forest departmentrajasthan governmentrajasthan newsSandalwood Forest Chandan VanUdaipur EventsUdaipur newsudaipur news updateVan Mahotsav 2026

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .