पंचवटी स्थित नवीन ज्वैलर्स की घटना
उदयपुर | एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर में बुधवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। शहर के पंचवटी क्षेत्र स्थित नवीन ज्वैलर्स शोरूम में अज्ञात बदमाश पीछे का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और सोना, चांदी तथा डायमंड के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 1 करोड़ रूपए रूपए आंकी जा रही है। घटना से शहर के व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। | udaipur crime news | theft in jewellery showroom at panchwati udaipur | udaipur news | udaipur police news | udaipur theft newsसीसीटीवी फुटेज में दिखी चोरी की पूरी वारदात-:
जानकारी के अनुसार बुधवार रात शोरूम बंद होने के बाद मालिक और कर्मचारी घर चले गए थे। देर रात बदमाश गुमानिया नाले की ओर से पहुंचे और शोरूम के पिछले गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद उन्होंने शोरूम में रखी कीमती ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात
गुरुवार सुबह जब कर्मचारी शोरूम पहुंचे और दुकान खोली, तब चोरी का पता चला। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हुए हैं, जिसमें तीन-चार बदमाश चोरी को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
मौके पर डीएसपी राजेश यादव, हाथीपोल थानाधिकारी राजूदेवी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
मुख्य बिंदु
- पंचवटी स्थित नवीन ज्वैलर्स में देर रात चोरी।
- पीछे का गेट तोड़कर शोरूम में घुसे बदमाश।
- सोना, चांदी और डायमंड के करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी।
- सुबह शोरूम खुलने पर वारदात का खुलासा।
- डीएसपी राजेश यादव और हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
- एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य।
- सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


