AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी की जन्म जयंती पर स्कूली बच्चों को कॉपियां वितरित की

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 30, 2026
Reading Time: 1 min read
Shaheed Lt Abhinav Nagori Birth Anniversary Celebrated with Notebook Distribution in Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवाणा स्थित शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में में हुई श्रद्धांजलि सभा

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | मेवाड़ के वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी की 37वीं जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को भुवाणा स्थित शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। | Shaheed Lt Abhinav Nagori Birth Anniversary Udaipur

कार्यक्रम में शहीद अभिनव नागोरी के पिता एवं पूर्व शिक्षा उपनिदेशक धर्मचंद नागोरी तथा माता सुशीला नागोरी की उपस्थिति में पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनों ने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को नमन करते हुए उनके आदर्शों को याद किया।

Shaheed Lt Abhinav Nagori Birth Anniversary Celebrated with Notebook Distribution in Udaipur

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सोनी ने कहा कि शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी इस विद्यालय का गौरव हैं। उनका जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और साहस का प्रेरणादायक उदाहरण है, जिससे विद्यार्थियों को सीख लेनी चाहिए। | Shaheed Lt Abhinav Nagori Birth Anniversary Udaipur

इस अवसर पर धर्मचंद नागोरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर देश एवं समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया और कहा कि यही शहीद अभिनव नागोरी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। | 37th birth anniversary of Shaheed Lt. Abhinav Nagori | Notebook Distribution in Udaipur Shaheed Lt Abhinav Nagori Birth Anniversary

कार्यक्रम के अंत में शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी की स्मृति में विद्यालय के विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित की गईं। इस दौरान विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Abhinav Nagori Memorial Programlatest news in hindiLt Abhinav Nagori Birth AnniversaryLt Abhinav Nagori JayantiNotebook Distribution to School Studentsrajasthan education newsShaheed Abhinav Nagori UdaipurShaheed Lieutenant Abhinav Nagori Government Senior Secondary School Bhuwana udaipurShaheed Lt Abhinav Nagori Birth Anniversary UdaipurShaheed Tribute Event Udaipurudaipur news updateudaipur school news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .