AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

थानाधिकारी दलपत सिंह का निधन, विभाग में शोक की लहर

Lucky Jain by Lucky Jain
July 29, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur police inspector dalpat singh passes away on today morning


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस सम्मान के साथ दी अंतिम श्रद्धांजलि

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के अंबामाता थानाधिकारी (एसएचओ) दलपत सिंह का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। प्रथम दृष्टया उनके निधन का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। उनके असामयिक निधन से उदयपुर पुलिस महकमे और शहर में शोक की लहर दौड़ गई। | udaipur police inspector dalpat singh passes away on today morning

सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार दलपत सिंह मंगलवार रात तक पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्होंने थाने का नियमित कार्य भी किया था। बुधवार सुबह जागने के बाद अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन और पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

पुलिस लाइन में पुलिस सम्मान के साथ श्रद्धांजलि

दलपत सिंह के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और बाद में पुलिस लाइन पहुंचे। दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें पुलिस सम्मान के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर आईजी गौरव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन सहित सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

udaipur police inspector dalpat singh passes away on today morning

27 वर्षों तक दी पुलिस सेवा

दलपत सिंह वर्ष 1999 में राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2016-17 में उन्हें इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया। अपने लगभग 27 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में एसएचओ के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं।

सहज और शांत स्वभाव के थे दलपत सिंह

सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के अनुसार दलपत सिंह अपने मिलनसार, शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके व्यवहार की सहजता उनकी पुलिसिंग और कार्यशैली में भी झलकती थी। उनके निधन को पुलिस विभाग ने एक अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की अपूरणीय क्षति बताया है।

Tags: Ambamata Police StationAmbamata SHOar live newsDalpat SinghHeart Attack Newslatest news in hindiPolice Honourpolice inspector dalpat singhPolice Officer DeathRajasthanrajasthan newsRajasthan Policeudaipurudaipur ambamata policeudaipur ambamata police thanaUdaipur breaking newsudaipur latest newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .