सेंट पॉल स्कूल बांसवाड़ा के बच्चों को लेकर जा रही वैन खड़े ट्रक से टकराई
बांसवाड़ा,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेंट पॉल स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन दाहोद मार्ग पर ठीकरिया क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य बच्चे घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया है। | Banswara School Van Accident | St. Paul School Banswara Van Accident
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब सेंट पॉल स्कूल की वैन 13 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। ठीकरिया क्षेत्र में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। | St. Paul School Banswara Van Accident news
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से महात्मा गांधी अस्पताल, बांसवाड़ा पहुंचाया। शुरुआती जांच में वैन की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को इस हादसे का कारण माना जा रहा है। | Banswara School Van Accident
एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
दुर्घटना में एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायल बच्चों का इलाज महात्मा गांधी अस्पताल में जारी है।
अस्पताल पहुंचे कलेक्टर और एसपी
जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अस्पताल पहुंचे तथा घायलों की स्थिति और राहत कार्य की जानकारी ली। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
जांच के आदेश
जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्कूल प्रशासन और वैन चालक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

