उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्से में कई स्थानों पर तथा पश्चिमी भाग में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं जालौर और सिरोही जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। | Rajasthan Monsoon 2026 Heavy Rain in Abu Road | udaipur monsoon update 2026
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर (करीब चार इंच) बारिश आबू रोड (सिरोही) में दर्ज की गई। इसके अलावा माउंट आबू तहसील में 50 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
उदयपुर जिले की बात करें तो कोटड़ा में सर्वाधिक 23 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि शहरवासियों को अभी भी तेज बारिश का इंतजार है।
प्रमुख वर्षा के आंकड़े (मिलीमीटर में)
- आबू रोड (सिरोही) – 90
- माउंट आबू तहसील (सिरोही) – 50
- जवाजा (अजमेर) – 50
- कुंवारिया (राजसमंद) – 43
- गढ़बोर (राजसमंद) – 30
- कुंभलगढ़ (राजसमंद) – 30
- सल्लोपाट (बांसवाड़ा) – 28
- चिकलवास (राजसमंद) – 25
- कोटड़ा (उदयपुर) – 23
- गडरा रोड (बाड़मेर) – 50
- बाड़मेर तहसील – 50
- बाड़मेर शहर – 50
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


