उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 102 मिलीमीटर (करीब 4 इंच) बारिश बाड़मेर जिले के सेड़वा में दर्ज की गई। वहीं उदयपुर जिले के गोगुंदा में 20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा उदयपुर, राजसमंद और डूंगरपुर के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। | Rajasthan Monsoon Active from July 29 | Rajasthan Monsoon Update
26-27 जुलाई को कमजोर रहेगा मानसून
भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 26 और 27 जुलाई को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। udaipur Rajasthan Monsoon Update | Rajasthan Monsoon Active from July 29
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, 29 जुलाई से बढ़ेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) अब डिप्रेशन में बदल चुका है। अगले 24 घंटों में इसके और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन बनने तथा उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। | Rajasthan Monsoon Active from July 29 | Rajasthan weather update
इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी, जबकि 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूरे राज्य में मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।
इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान:
- पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना।
- उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी वर्षा होने के आसार।
- बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना।
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश (मिलीमीटर)
- सेड़वा (बाड़मेर) 102
- माउंट आबू (सिरोही) 100
- रानीवाड़ा (जालोर) 74
- नोखड़ा (बाड़मेर) 72
- कल्याणपुर (बालोतरा) 67
- चोहटन (बाड़मेर) 66
- बटाडू (बाड़मेर) 64
Rajasthan weather update Rajasthan rainfall news ।Rajasthan rain forecast । IMD Rajasthan weather ।Barmer rainfall today । Rajasthan heavy rain alert ।Rajasthan monsoon news ।Rajasthan weather forecast । Heavy rainfall in Barmer ।Monsoon update Rajasthan 2026 ।Rajasthan rain alert July 2026 ।IMD rain forecast Rajasthan । Rajasthan latest weather news
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


