28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मेवाड़ अंचल में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। वहीं, बारिश के चलते जयसमंद झील के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से तेज बारिश की संभावना जताई है। | udaipur monsoon update 2026 | udaipur monsoon update 2026 Jaisamand Lake Water Level
पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक 203 मिलीमीटर बारिश सिरोही जिले के माउंट आबू में दर्ज की गई। उदयपुर जिले में सबसे अधिक 19 मिलीमीटर वर्षा कोटड़ा क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। | Rajasthan weather update

जयसमंद में बढ़ा जलस्तर
लगातार हो रही बारिश से जयसमंद झील के जलस्तर में रातभर में 6 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। झील का जलस्तर बढ़कर 4.040 मीटर हो गया है। हालांकि, झील को पूरी तरह भरने के लिए अभी पर्याप्त पानी की आवश्यकता बनी हुई है। वहीं, अलसीगढ़ और मादड़ी बांध के जलस्तर में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। | rajasthan monsoon update july 2026
उधर, सीसारमा नदी से पिछोला झील में पानी की आवक लगातार बनी हुई है, लेकिन पिछले 24 घंटों में झील के जलस्तर में कोई उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज नहीं की गई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी और अति भारी वर्षा दर्ज की गई। | rain forecast eastern rajasthan july udaipur
25 जुलाई को बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, पाली, जालौर और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
26 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी तथा उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है।
राजस्थान में इन क्षेत्रों में हुई भारी और अति भारी बारिश( आंकड़े मिलीमीटर में)
- माउंट आबू सिरोही 203 बहुत भारी बारिश
- सिरोही 95
- पिंडवाड़ा 70
- जोधपुर तिंवरी 108
- फलोदी बापिनी 83 भारी बारिश
- आऊ 70 भारी बारिश
- श्रीगंगानगर श्रीकरणपुर 77
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


