दिल्ली से उदयपुर घूमने आया था परिवार
उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | झीलों की नगरी उदयपुर में घूमने आए एक परिवार की खुशियां शनिवार सुबह उस समय मातम में बदल गईं, जब पिछोला झील किनारे स्थित होटल जगत निवास के झरोखे से गिरकर दो वर्षीय मासूम बच्ची की पिछोला झील में डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। | Udaipur hotel accident | Udaipur hotel accident hotel Jagat Niwas | udaipur latest news hotel accident | Two year old girl dies after falling into Pichola Lake from Udaipur hotel Jagat Niwas
नाश्ते के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
घंटाघर थाना पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी-असोला निवासी सोनू सिंह तंवर अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी के साथ उदयपुर घूमने आए थे। परिवार पिछोला झील किनारे स्थित होटल जगत निवास में ठहरा हुआ था। | A two year old girl from Delhi died after falling from a hotel Jagat Niwas window into Pichola Lake Udaipur
शनिवार सुबह परिवार होटल की दूसरी मंजिल पर नाश्ता करने पहुंचा। इस दौरान सोनू सिंह काउंटर से नाश्ता लेने गए, जबकि उनकी पत्नी और बेटी झील की ओर बने झरोखे के पास बैठे थे। बताया जा रहा है कि बच्ची ने झरोखे की खिड़की खोलने का प्रयास किया और संतुलन बिगड़ने से सीधे पिछोला झील में गिर गई। | Two year old girl dies after falling into Pichola Lake from Udaipur hotel Jagat Niwas
वीडियो में सुनिए घंटाघर पुलिस ने क्या कहा
होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई
बच्ची के झील में गिरते ही होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर होटल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एक कर्मचारी ने तुरंत झील में छलांग लगाकर बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल महाराणा भूपाल (एमबी) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। | Two year old girl dies after falling into Pichola Lake from Udaipur hotel Jagat Niwas
होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद झील किनारे स्थित होटलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घंटाघर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची झरोखे की खिड़की खुलने के बाद झील में गिरी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि होटल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


