धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी इस्तीफे की जानकारी
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। केंद्र में मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमाम अटकलों के बीच इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक की है। | Dharmendra Pradhan resignation | Dharmendra Pradhan resignation CJP Abhijeet Deepke reaction | NEET paper leak news
नीट परीक्षा में अनियमितताओं / पेपर लीक को लेकर दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में प्रदर्शन कर रहे युवा-छात्र वर्ग लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस मामले में कांग्रेस ने भी दिल्ली में आक्रामक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया था। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गत 21 जुलाई को पीएम आवास के बाहर धरना दिया था। उस समय यहां भारी बवाल भी हुआ। भारी विरोध के बीच धमेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा देने की खबर सामने आने पर कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। | Dharmendra Pradhan resignation CJP Abhijeet Deepke reaction
शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें। इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है। जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है। इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं। देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने क्या कहा..
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा तो हो गया है। यह इस्तीफा गवाह है इस बात का, अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के सामने झुकेंगे नहीं तो अच्छे अच्छे के इस्तीफे ले सकते हम। तो डरना नहीं है,डरना नहीं है। डेमोक्रोसी है। अगर डेमोक्रेसी में बोलेन से डर लगने लगे तो कैसी डेमोक्रेसी। | Cockroach Janata Party CJP reaction Dharmendra Pradhan resignation
तीनों मांग मानने के बाद CJP ने आंदोलन वापस ले लिया है। केंद्र सरकार और CJP ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, CJP ने कहा कि छात्र जंतर मंतर से तुरंत अपने घर लौटें। सरकार ने हमारी तीनों मांगें मानी है। वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि CJP के साथ लंबी बातचीत हुई, FIR रद्द करने की बात मानी, भविष्य में कोई एक्शन नहीं होगा।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे एजुकेशन सिस्टम को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है: राहुल गांधी
धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है। सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवाए हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई। राहुल गांधी ने कहा कि 2 मांगें अभी भी बाकी हैं। प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो। | rahul gandhi reaction Dharmendra Pradhan resignation
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


