नाई में ढाई इंच, झाड़ोल में 4 इंच बारिश; उदयपुर शहर में 2 इंच बारिश
उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | उदयपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार तड़के हुई तेज मानसूनी बारिश से झीलों और नदियों में पानी की आवक शुरू हो गई। झीलों के प्रमुख कैचमेंट नाई क्षेत्र में करीब ढाई इंच बारिश दर्ज होने के बाद सीसारमा नदी में बहाव शुरू हो गया, जिससे पिछोला झील में पानी की आवक शुरू हो गई है। वहीं गोमती-खरका नदी के जरिए पानी आने से जयसमंद झील के जलस्तर में रातभर में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। | udaipur monsoon 2026 | Sisarma River udaipur flow start
सुबह करीब 4:15 बजे शुरू हुई बारिश के दौरान बादलों की गर्जना के साथ लंबे समय तक तेज वर्षा हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे तक उदयपुर शहर में 48 मिमी (करीब 2 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। | Sisarma River udaipur flow start | Udaipur Rain News
कैचमेंट में अच्छी बारिश, झीलों को मिला संजीवनी
बारिश का असर झीलों के कैचमेंट क्षेत्रों में देखने को मिला। नाई में 66 मिमी, झाड़ोल में 95 मिमी (करीब 4 इंच), कोटड़ा में 59 मिमी और बड़गांव में 57 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कैचमेंट में हुई इस बारिश से सीसारमा नदी के जरिए पिछोला झील में पानी की आवक शुरू हो गई है। हालांकि झीलों को पूरी तरह भरने के लिए कैचमेंट में अभी और तेज बारिश की जरूरत है। | udaipur monsoon 2026 latest update
अगले 2-3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर और जोधपुर संभाग में अगले दो से तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में भी मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
बैणेश्वर धाम बना टापू
डूंगरपुर जिले में सोम, माही और जाखम नदियों के संगम पर स्थित प्रसिद्ध बैणेश्वर धाम चारों ओर से पानी से घिरकर टापू बन गया है। खास बात यह है कि इस बार यह स्थिति माही बांध के गेट खुलने से पहले ही बन गई। कैचमेंट क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण जाखम नदी में पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे संगम क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गया।
इस मानसून में अब तक माही बांध में उम्मीद के मुताबिक पानी की आवक नहीं हुई है, लेकिन ताजा बारिश से जलस्तर में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
उदयपुर संभाग में प्रमुख वर्षा (मिमी)
- झाड़ोल – 95 मिमी
- आमेट – 87 मिमी
- सलूंबर – 74 मिमी
- नाई – 66 मिमी
- भदेसर – 66 मिमी
- झल्लारा – 66 मिमी
- लसारिया – 66 मिमी
- राश्मी – 61 मिमी
- सरदारगढ़ – 60 मिमी
- कोटड़ा – 59 मिमी
- बड़गांव – 57 मिमी
- गंभीरी बांध – 57 मिमी
- चिकलवास – 56 मिमी
- ऋषभदेव – 53 मिमी
- वागन बांध (प्रतापगढ़) – 51 मिमी
- राजसमंद – 51 मिमी
- बस्सी बांध – 50 मिमी
- उदयपुर शहर – 48 मिमी
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


