AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

करंट का तार टूटा, युवक की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
July 24, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-man died high tension-wire-lakdwas-road-block


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से युवक की मौत; परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र स्थित लकड़वास में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। 11 केवी हाईटेंशन लाइन का टूटा हुआ तार सड़क पर गिरे होने के कारण करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने झामरकोटड़ा रोड स्थित लकड़वास चौराहे पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान लहरीलाल वागरिया पुत्र कुकाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से दूध लेने निकला था। इसी दौरान सड़क पर पड़े हाईटेंशन तार पर उसका पैर पड़ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

udaipur-high-tension-wire-death-lakdwas-road-block

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

लकड़वास निवासी दिनेश मेघवाल ने बताया कि हादसे से पहले बिजली के पोल में आग लग गई थी, जिसके कारण 11 केवी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था। इस संबंध में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के संबंधित कर्मचारियों को समय रहते सूचना दे दी थी, लेकिन न तो विद्युत आपूर्ति बंद की गई और न ही टूटे हुए तार को हटाने की कोई कार्रवाई की गई। इसके चलते तार में लगातार करंट दौड़ता रहा और यह हादसा हो गया।

मुआवजे और कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन सड़क पर बैठ गए और झामरकोटड़ा रोड पर यातायात रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

पुलिस मौके पर पहुंची, समझाइश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, हिरणमगरी थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने के प्रयास कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 11KV High Tension Wirear live newsElectric Shock Death UdaipurElectricity Department NegligenceHiran Magri NewsLakadwas AccidentLakadwas Road Jamlatest news in hindirajasthan accident newsRoad Block UdaipurudaipurUdaipur breaking newsUdaipur High Tension Wire death Accidentudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .