AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूडीए: घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु परिवारों को बिलिया में लॉटरी से आवंटित होंगे आवास

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 24, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur Development Authority (UDA) Bilia Housing Allotment meeting


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर विकास प्राधिकरण की साधारण बैठक में हुआ निर्णय

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की साधारण बैठक शुक्रवार को यूडीए अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु जातियों के आवासहीन परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। | UDA Bilia Housing Lottery for Nomadic Families | udaipur uda news

यूडीए सचिव राजपाल सिंह ने बताया कि आयुक्त अभिषेक खन्ना की मौजूदगी में हुई बैठक में तय किया गया कि प्राधिकरण क्षेत्र के चिन्हित ऐसे परिवार, जो वर्तमान में कच्चे, अर्द्धकच्चे मकानों, झोपड़ियों, टीन शेड, किराये के मकानों अथवा राजकीय भूमि पर निवास कर रहे हैं, उन्हें प्रथम चरण में एकीकृत आवास एवं झुग्गी बस्ती विकास कार्यक्रम (IHSDP) के तहत राजस्व ग्राम बिलिया में निर्मित आवास लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। | Udaipur Development Authority |

यह निर्णय राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। हाल ही में आयोजित राज उन्नति बैठक में घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु परिवारों के पुनर्वास और आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। | Bilia Houses under the IHSDP housing scheme

बिलिया में बढ़ेंगी आधारभूत सुविधाएं

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राजस्व ग्राम बिलिया स्थित आवासीय परिसर में आंगनवाड़ी भवन, गार्डन और सभा भवन की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि लाभार्थी परिवारों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें।

यूडीए ने निर्मित आवासों की मरम्मत के लिए 2 करोड़ 90 लाख 86 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर ली है तथा इसके लिए निविदाएं भी जारी कर दी गई हैं।

बैठक में उपायुक्त रमेशचंद्र बहेड़िया, जलदाय विभाग के एसीई शैतान सिंह, एवीवीएनएल के एक्सईएन संदीप कोठारी, उप नगर नियोजक अपूर्वा परासर, निदेशक (वित्त) खुशबू आमेटा, निदेशक (प्लान) नरहरि सिंह तथा कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता हितेष सुखवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBilia Houses under the IHSDP housing schemeBilia Housing SchemeBilia Residential ProjectHousing for Nomadic Communities UDAHSDP Housing Scheme Affordable Housing Bilialatest news in hindiUDA udaipur newsudaipur development authorityUdaipur Housing Newsudaipur latest news udaUdaipur newsudaipur news updateudaipur uda news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .