राजस्थान से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रद्द
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण ट्रेन संचालन अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द तथा आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं। | Udaipur Train News | Udaipur Train News latest
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर के अनुसार, भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। प्रभावित यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की गई है। | Udaipur train cancellations due to heavy rain
प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 22901 बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस : 23 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
- 22902 उदयपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस : 24 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
- 12990 अजमेर–दादर एक्सप्रेस यह ट्रेन केवल सूरत तक संचालित होगी। सूरत से दादर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
- 12989 दादर–अजमेर एक्सप्रेस (23 जुलाई 2026): यह ट्रेन दादर के स्थान पर सूरत से शाम 7:00 बजे रवाना होगी। दादर से सूरत के बीच सेवा रद्द रहेगी।
- 09707 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल यह ट्रेन केवल वडोदरा तक संचालित होगी। वडोदरा से बांद्रा टर्मिनस के बीच सेवा रद्द रहेगी।
- 09708 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल (23 जुलाई 2026): यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस के बजाय वडोदरा से संचालित होगी। बांद्रा टर्मिनस से वडोदरा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें। भारी बारिश के चलते आगामी दिनों में भी रेल संचालन प्रभावित हो सकता है। | Udaipur- Bandra train updates | Udaipur train cancellations due to heavy rain
Heavy Rain Rajasthan | Udaipur Railway News | Train Cancelled Today | Rajasthan Rain Update | Bandra Udaipur Train Cancelled | North Western Railway News | Udaipur Rail Traffic | Heavy Rain Impact on Trains |
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


