AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हाईवे पर स्टंटबाजी: 82 पावर बाइक पकड़ी, 66 अभी भी थानों में जब्त पड़ी

Lucky Jain by Lucky Jain
July 23, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur police Jhadol Highway Power Bike Seized


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस का दावा : झाड़ोल हाईवे पर स्टंटबाजी और लूट की घटनाओं में आई कमी, शहर में पर्स स्नेचिंग में पकड़े गए 8 आरोपी भी झाड़ोल क्षेत्र में पावर बाइक दौड़ाने वाले ही निकले

लकी जैन, उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में असामाजिक तत्व और स्टंटबाजों का अड्डा बने उदयपुर- झाड़ोल हाईवे पर पिछले दो महीनों से चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। हाईवे पर स्टंटबाजी, तेज रफ्तार पावर बाइकों की रेस और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए की गई कार्रवाई में पुलिस ने 82 पावर और मॉडिफाइड बाइकों को जब्त किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से केवल 16 वाहन मालिक ही दस्तावेज लेकर अपनी बाइक छुड़ाने पहुंचे, जबकि 66 बाइक अब भी झाड़ोल, फलासिया, ओगणा और बाघपुरा थानों में जब्त पड़ी हैं। | udaipur police Jhadol Highway Power Bike Seized

पुलिस के अनुसार, केवल 16 वाहन मालिक ही दस्तावेज लेकर थाने पहुंचे और चालान भरने के बाद अपनी बाइक छुड़ा सके, जबकि अधिकांश बाइक मालिक अब तक सामने नहीं आए हैं। इससे इन बाइकों की वैधता और स्वामित्व को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस का दावा है कि लगातार सख्ती के चलते हाईवे पर स्टंटबाजी, रेसिंग, लूट, छीनाझपटी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में कमी आई है, वहीं इस हाईवे पर बरती जा रही सख्ती से शहर में हो रही पर्स स्नैचिंग की वारदातें भी खुली हैं।

66 बाइकों की होगी जांच, चोरी की होने की भी आशंका

झाड़ोल सर्किल के डीएसपी विवेक सिंह राव ने बताया कि उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर झाड़ोल, फलासिया, ओगणा और बाघपुरा थाना पुलिस द्वारा झाड़ोल हाईवे के संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर यहां रेस लगाकर स्टंट करने वाले और उत्पात मचाने वाले युवाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और इनकी मॉडिफाइड एवं पावर बाइकों को जब्त किया जा रहा है।

थानों में जब्त सभी 66 बाइकों का विस्तृत सत्यापन कराया जाएगा। यदि जांच में कोई बाइक चोरी की पाई जाती है तो संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कई महंगी पावर बाइक के मालिक अब तक दस्तावेज लेकर सामने नहीं आए हैं, जिससे उनके स्वामित्व को लेकर संदेह बना हुआ है। फलासिया थानाधिकारी वेलाराम और  बाघपुरा थानाधिकारी गोविंद सिंह मीणा के नेतृत्व में सबसे ज्यादा कार्रवाई हो रही है। 

पर्स स्नैचिंग के आरोपी भी ये पावर बाइक वाले युवा एवं नाबालिग ही निकले

पुलिस जांच में सामने आया कि उदयपुर शहर में जून माह के दौरान महिलाओं से पर्स और मोबाइल लूट की कई वारदातों में गिरफ्तार आरोपी भी झाड़ोल क्षेत्र से जुड़े थे।

  • 15 जून को हुई 7 वारदातों तथा 6 जून को हुई तीन पर्स स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी पावर बाइक दौड़ाने वाले झाड़ोल क्षेत्र के पारेवी फला और आसपास के गांवों के निवासी निकले।

पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में पावर बाइक पर उदयपुर शहर पहुंचते, लगातार वारदातों को अंजाम देते और शाम तक वापस गांव लौट जाते थे।

  • इसी तरह भूपालपुरा थाना क्षेत्र की एक अन्य पर्स स्नैचिंग वारदात में गिरफ्तार एक आरोपी और दो नाबालिग भी बाघपुरा थाना क्षेत्र के निवासी पाए गए। ये भी पावर बाइक दौड़ाते, देर शाम सिटी आते, लगातार वारदातें कर गांव फरार हो जाते थे।

हाईवे पर लौटा लोगों का भरोसा: विवेक सिंह डीएसपी

डीएसपी विवेक सिंह राव का कहना है कि लगातार कार्रवाई के बाद झाड़ोल हाईवे पर अपराधों में कमी आई है और लोगों का भरोसा भी वापस लौटा है।

पुलिस के अनुसार—

  • हाईवे पर स्टंटबाजी और रेसिंग में उल्लेखनीय कमी आई है।
  • लूट, डकैती और छीनाझपटी की घटनाएं कम हुई हैं।
  • पूर्व में हुई कई वारदातों का खुलासा हुआ।
  • शाम के समय उदयपुर- झाड़ोल हाईवे पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हुआ है।

सोशल मीडिया गैंग पर भी कसी नकेल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के कई युवाओं ने सोशल मीडिया पर 0425, रफ्तार गैंग, 001 और 007 जैसे नामों से सोशल मीडिया समूह बना रखे थे।

इन प्लेटफॉर्मों पर बाइक स्टंट, तेज रफ्तार और हथियारों के प्रदर्शन वाले वीडियो साझा कर प्रभाव जमाने की कोशिश की जाती थी। पुलिस का कहना है कि लगातार कार्रवाई और वाहन जब्ती के बाद ऐसी गतिविधियों पर भी काफी हद तक रोक लगी है।

युवाओं को सुधारने का प्रयास भी किया जा रहा

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई करना नहीं बल्कि भटके हुए युवाओं को सही दिशा देना भी है। अधिकांश युवक 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जो सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और स्थानीय स्तर पर प्रभाव जमाने के लिए इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो रहे थे।

पुलिस ऐसे युवाओं और नाबालिगों की काउंसलिंग कर उन्हें कानून का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी कर रही है।

कार्रवाई लगातार जारी है

स्टंटबाजों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत फलासिया पुलिस ने 23 जुलाई को भी कार्रवाई करते हुए एक दिन में 20 पावर एवं मोडीफाईड बाइक और जब्त की हैं। इस तरह झाड़ोल सर्किल के चार थानों में पिछले दो माह से जब्त हुई बाइक की संख्या 100 से अधिक हो गयी है।

फलासिया थानाधिकारी वेलाराम ने बताया कि हाईवे पर चिह्नित स्थानों पर स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर पावर एवं मोडीफाइड बाइक जब्त की जा रही है। कुछ ही परिवार बाइक संबंधित दस्तावेज लाकर चालान देकर छुड़ा ले जाते हैं, ज्यातार बाइक जब्त पड़ी हैं, जिनका वैरीफिकेशन करवाया जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: #AR Live News#udaipur newsBike Stunt CrackdownDr Amrita DuhanUdaipur Jhadol HighwayDSP Vivek Singh RaoJhadol Highway Newslatest news in hindiModified Bike ActionPower Bike Seizedrajasthan newsRajasthan Policerajasthan police newsRajasthan Udaipur Crime News Jhadol Highway StuntSnatching Gang UdaipurudaipurUdaipur Crime NewsUdaipur Highway Crimeudaipur latest newsudaipur live newsudaipur news todayUdaipur PoliceUdaipur Police Action

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .