AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: एक रात में दो हत्याएं: एक युवक ने हत्या कर लाश पलंग के बॉक्स में छुपायी, तो दूसरी वारदात में पड़ोसी की तलवार से हत्या

Lucky Jain by Lucky Jain
July 23, 2026
Reading Time: 2 mins read
murder in udaipur-ayad men murder-body-hidden-bed-box-gogunda-sword-killing


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में बुधवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुई दो निर्मम हत्याओं ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पहली वारदात शहर के दक्षिणी आयड़ क्षेत्र में हुई, जहां एक युवक ने अपने साथी की हत्या कर लाश को पलंग के बॉक्स में छुपा दिया और फरार हो गया। वहीं दूसरी घटना गोगुंदा कस्बे के खटीक मोहल्ले में सामने आई, जहां घर के बाहर टॉयलेट करने की बात पर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने पड़ोसी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। भूपालपुरा पुलिस ने आयड़ में हुई हत्या मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि गोगुंदा कस्बे में हुई हत्या के आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। | Udaipur Murder News

आयड़: शराब पार्टी के बाद हत्या, शव पलंग के बॉक्स में छिपाया

भूपालपुरा थाना प्रभारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि झारखंड के लातेहार जिले का रहने वाला अजय सिंह पासवान (21) पुत्र मतलीराम की हत्या हुई है। अजय दक्षिणी आयड़ स्थित छीपा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। उसी मकान के दूसरे कमरे में आरोपी युवक भी रह रहा था। दोनों सहित अन्य मजदूर एक ठेकेदार के माध्यम से उदयपुर में काम करते थे।

बुधवार रात करीब 9 बजे दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरोपी ने अजय से अपने साथ गांव चलने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान अजय ने आरोपी का गला दबाने का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी ने पास रखा चाकू अजय के गले पर मार दिया। गंभीर चोट लगने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी घबरा गया और शव को कमरे में रखे पलंग के बॉक्स में छिपाकर फरार हो गया।

ठेकेदार को फोन से हुआ संदेह, खुला हत्या का राज

हत्या के बाद आरोपी ने ठेकेदार को घबराहट में फोन कर तत्काल झारखंड जाने की बात कही और फोन काट दिया। संदेह होने पर ठेकेदार ने अन्य मजदूरों को आरोपी के कमरे में भेजा। वहां पहुंचने पर कमरे में खून फैला मिला। जब पलंग का बॉक्स खोला गया तो उसमें अजय का शव मिला।

सूचना मिलने पर रात करीब एक बजे भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।

ट्रेन से भागने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रेन के जरिए उदयपुर से भागने की कोशिश कर रहा था। भूपालपुरा पुलिस ने तत्काल रेलवे पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे पुलिस (जीआरपी) की मदद अजमेर में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के नाबालिग होने की आशंका के चलते उसके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

udaipur gogunda murder sword killing

गोगुंदा: टॉयलेट करने को लेकर विवाद, पड़ोसी की तलवार से हत्या

दूसरी वारदात गोगुंदा थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले में हुई। यहां घर के बाहर पेशाब करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया।

गोगुंदा थाना प्रभारी रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि देवीलाल उर्फ राजा बाबू खटीक (55) की हत्या हुई है, जबकि आरोपी ओमप्रकाश खटीक फरार है। आरोपी ओमप्रकाश खटीक और मृतक देवीलाल उर्फ राजा बाबू खटीक (55) आमने-सामने रहते थे।

बुधवार रात देवीलाल खाना खाने से पहले घर के बाहर टॉयलेट करने गया था। इसी दौरान ओमप्रकाश ने उसे टोका, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि ओमप्रकाश ने तलवार से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर वह घर से तलवार लेकर आया और देवीलाल पर लगातार कई वार कर दिए। देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय मृतक की मां और भाई भी मौके पर मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस जुटी जांच और आरोपी की तलाश में

सूचना मिलने पर गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों हत्याओं के पीछे मामूली विवाद कारण बताया जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Bhupalpura Police udaipurlatest news in hindiRajasthan Crime NewsSword Murder Gogundaudaipurudaipur Aayad Murder Caseudaipur Body Hidden in Bed Box after killingUdaipur breaking newsUdaipur Crime Newsudaipur Gogunda Murder NewsUdaipur Latest Crimeudaipur latest newsudaipur live newsudaipur murder newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .