AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वीडीओ ₹3000 रिश्वत लेते गिरफ्तार: ₹14100 के बिल पास करने के बदले मांगे थे ₹5000

Lucky Jain by Lucky Jain
July 23, 2026
Reading Time: 1 min read
Dungarpur ACB arrest VDO of sagwada for taking bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डूंगरपुर एसीबी की कार्रवाई

डूंगरपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत फलातेड में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) राजेन्द्र कुमार डामोर को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्रामीण सेवा शिविर में लगाए गए टेंट का ₹14,100 का बिल पास करने की एवज में परिवादी से पहले ₹5,000 रिश्वत की मांग की थी। Dungarpur ACB arrest VDO of sagwada for taking bribe

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह जैन ने बताया कि परिवादी टेंट हाउस का व्यवसाय करता है, परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसने ग्राम विकास अधिकारी के कहने पर 6 मई 2026 और 7 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत फलातेड में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के लिए टेंट लगाया था।

₹14,100 के भुगतान के बदले मांगी रिश्वत

दोनों शिविरों में टेंट लगाने के बाद परिवादी ने कुल ₹14,100 का बिल ग्राम पंचायत में प्रस्तुत किया। आरोप है कि बिल का भुगतान करने के बजाय ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार डामोर ने उसे पास करने के लिए ₹5,000 रिश्वत की मांग कर दी।

सत्यापन में सही निकली शिकायत

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने नियमानुसार मांग का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के समय परिवादी के काफी अनुरोध करने पर आरोपी वीडीओ ₹3,000 लेकर बिल पास करने के लिए तैयार हो गया।

रिश्वत लेते ही एसीबी ने दबोचा

इसके बाद एसीबी ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने पूर्व नियोजित योजना के तहत आरोपी राजेन्द्र कुमार डामोर को परिवादी से ₹3,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBribery News RajasthanDungarpur ACB Trapdungarpur newsdungarpur rajasthanGram Panchayat FalatedGram Vikas Adhikari Arrestedlatest news in hindiLatest Rajasthan Hindi Newsrajasthan acbRajendra Kumar DamorSagwara Newsudaipurudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsVDO Bribe Case

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .