उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर से सटे लकड़वास गांव में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों और पशुपालकों के लिए परेशानी का कारण बना पैंथर आखिरकार वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे हनुमान मंदिर के पास कल्याणजी वैष्णव के मकान के पीछे लगाए गए पिंजरे में पैंथर फंस गया। | Udaipur-leopard-trapped | Udaipur panther trapped
पूर्व वार्ड पंच दिनेश मेघवाल ने बताया कि पैंथर ने पिछले दिनों गांव में मवेशियों पर हमला कर दो गायों का शिकार किया था। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। घटना के बाद गांव की माधव गौशाला की ओर से वन विभाग को शिकायत की गई थी, जिसके बाद विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में कैद हुए पैंथर का वीडियो:-
आज बुधवार सुबह पिंजरे में पैंथर के कैद होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैंथर को अपने कब्जे में लिया। पैंथर के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से गांव में दहशत समाप्त हुई है। ग्रामीणों ने एक और पैंथर के गांव में मूवमेंट की आशंका जताते हुए भविष्य में भी निगरानी बनाए रखने की मांग की है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


