प्रतिदिन बड़ी सख्या में दर्शन करने पहुंचते है भक्त
उदयपुर | एआर लाइव न्यूज। चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्त गुप्त रूप से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी का दान कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के देवास जिले से आए एक श्रद्धालु ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के चरणों में 11 किलो 400 ग्राम चांदी भेंट कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। | Sanwaliya Seth Temple
मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालु भेंट कक्ष में अपने हाथों में 19 चांदी की सिल्लियां लेकर पहुंचे और उन्हें दान स्वरूप भेंट कक्ष की टेबल पर रख दिया। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने चांदी का वजन कराया, जिसमें कुल 11.400 किलो चांदी होना पाया गया। दान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु का स्वागत एवं अभिनंदन किया। | Devotee Donates 11.4 Kg Silver Bars to Sanwaliya Seth Temple | Sanwaliya Seth Treasury
श्री सांवलिया सेठ मंदिर में प्रत्येक माह भंडार एवं दान राशि की गणना की जाती है। इस दौरान करोड़ों रुपये की नकद राशि के साथ बड़ी मात्रा में सोना और चांदी भी प्राप्त होती है। मंदिर को हर माह औसतन करीब 100 किलो चांदी श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप प्राप्त हो रही है, जो मंदिर के प्रति बढ़ती आस्था का प्रमाण मानी जा रही है। | Sanwaliya Seth Mandir Chittorgarh | latest news Sanwaliya Seth Temple
मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा लगातार मिल रहा दान भगवान श्री सांवलिया सेठ के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। | Sanwaliya Seth Temple donated 11.4 kg of silver in the form of 19 silver bars
यह भी पढ़े: हमेशा भरा रहता है सांवलिया सेठ का खजाना
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


