AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में 1 इंच, गोगुंदा में 2 और आमेट में ढाई इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 22, 2026
Reading Time: 2 mins read
Heavy rains in rajasthan udaipur : water Inflow continues in udaipur lakes


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश में सर्वाधिक साढ़े पांच इंच बारिश बारां के छीपाबड़ौद में हुई

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज।राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहा। प्रदेश में सर्वाधिक 139 मिलीमीटर (करीब साढ़े 5 इंच) बारिश बारां जिले के छीपाबड़ौद में दर्ज की गई। वहीं मेवाड़ क्षेत्र में उदयपुर शहर में 24 मिमी (करीब 1 इंच), गोगुंदा में 40 मिमी (करीब 2 इंच) और राजसमंद जिले के आमेट में 65 मिमी (करीब ढाई इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। | Rajasthan Heavy Rain Update July 2026

उदयपुर शहर में लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि शहर की प्रमुख झीलों के कैचमेंट क्षेत्रों में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है। | rain in Udaipur, Gogunda and Rajsamand | udaipur monsoon update 2026 | Rajasthan Heavy Rain Update July 2026

27 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 27 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में व्यापक और कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 22 से 26 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। इसके अलावा 24 से 28 जुलाई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। | Rajasthan Heavy Rain Update | Rajasthan Monsoon Update

मेवाड़ में इन क्षेत्रों में हुई तेज बारिश

  • उदयपुर शहर – 24 (मिमी)
  • गोगुंदा – 40
  • बड़गांव – 29
  • उदयसागर – 25
  • मदार – 25
  • राजसमंद शहर – 35
  • आमेट – 65
  • रेलमगरा – 44
  • सरदारगढ़ – 40
  • कुंवारिया – 38
  • भीम – 37
  • संदेसर – 30
  • नंदसमंद – 30
  • चित्तौड़गढ़ (मातृकुंडिया) – 24
  • चित्तौड़गढ़ (भैंसरोड़गढ़) – 23

(बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में )

पिछले 24 घंटों में राजस्थान में यहां हुई भारी और अति भारी बारिश

  • बारां छीपाबड़ौद-139 मिलीमीटर
  • झालावाड़ कालीसिंध पिकअप वियर-108
  • झालावाड़ परवन बांध-102
  • झालावाड़ भीमसागर-99
  • झालावाड़ खानपुर-90
  • कोटा सुल्तानपुर-104
  • कोटा दर्रा कॉलोनी-99
  • कोटा कनवास -94
  • कोटा सावन भादो -85
  • टोंक अलीगढ -91
  • टोंक गलवानिया बांध- 70
  • बूंदी तलेड़ा -73
  • पाली श्रीयारी -70
  • बारां छबड़ा -69
  • बारां शेरगढ़ -65
  • झालावाड़ अकलेरा-65
  • पाली फुलाद -68
  • राजसमंद आमेट- 65

(बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में )

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Heavy Rainfallimd weather updateMonsoon 2026 Rajasthan WeatherMonsoon News Weather News IndiaRain Alert Rajasthan Rajasthan Monsoon Updaterain in udaipurRajasthan Heavy Rain UpdateRajasthan Heavy Rain Update July 2026rajasthan monsoon updaterajasthan newsrajasthan rainRajsamand Rainudaipur monsoon update 2026Udaipur newsudaipur news updateudaipur rain

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .