AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

झील में कूदी महिला, सफाई कर्मियों और मॉर्निंग वॉकर ने बचायी जान

Lucky Jain by Lucky Jain
July 21, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-woman-rescued-after-jumping-into-swaroop-sagar-lake


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिला के रेस्क्यू के तीन हीरो: झील सफाई कर्मी मोहन खेर, भगवली लाल सोलंकी और मॉर्निंग वॉक पर आए डॉ. प्रवीण यादव

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर में मंगलवार सुबह स्वरूपसागर झील में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक महिला अचानक झील में कूद गई। मौके पर मौजूद झील सफाई कर्मियों और एक जागरूक नागरिक की तत्परता से महिला को समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया गया और उसकी जान बचाने में सफलता मिल गयी।स्वरूपसागर झील में डूबती महिला के रेस्क्यू का लाइव वीडियो:-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्वरूपसागर पाल के समीप हुई। सुबह करीब 8.30 बजे एक महिला अचानक स्वरूप सागर झील में कूद गयी। यह देख मॉर्निंग वॉक पर आए डॉ. प्रवीण यादव महिला को बचाने दौड़े और कुछ दूरी पर झील की सफाई कर रहे मोहन खेर और भगवली लाल सोलंकी को बुलाया। दोनों सफाईकर्मी तत्परता दिखाते हुए तत्काल चप्पू वाली नाव लेकर डूबती महिला के पास पहुंच गए और दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को पानी से बाहर निकाल लिया। महिला की सांसें चल रही थीं।

प्राथमिक सहायता देकर पेट से पानी निकाला

महिला को पानी से बाहर निकालने के बाद सफाईकर्मियों ने मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से प्राथमिक सहायता देते हुए महिला के पेट से पानी निकालने का प्रयास किया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और कालिका पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से ऑटो के जरिए महिला को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार महिला की जान बच गयी है और वह उपचाररत है। पुलिस की सूचना पर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया, महिला कुछ समय से अवसाद में हैं, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सफाई कर्मी और मॉर्निंग वॉकर तुरंत सक्रिय नहीं होते तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी। उनकी सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। हमारे यू-ट्यूब चैनल पर देखें झील में डूबती महिला को बचाने का पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन-:

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsLake Cleaning Stafflatest news in hindiRajasthanrajasthan newsRajasthan News TodaySwaroop Sagar LakeSwaroop Sagar RescueudaipurUdaipur breaking newsudaipur drowning caseUdaipur Lake Incidentudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur police newswoman jump in lake udaipurWoman Rescued Udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .