AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चीरवा क्षेत्र में हाइवे की भूमि से हटाए गए अवैध अतिक्रमण

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 21, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur administration removed illegal encroachments from National Highway land in chirwa following Court orders


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यायालय के आदेशों की पालना में कार्रवाई

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। न्यायालय के आदेशों की पालना और राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से उदयपुर जिला प्रशासन ने चीरवा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए। | National Highway encroachment removal in chirwa area Udaipur

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में बड़गांव उपखंड क्षेत्र में ग्राम मोहनपुरा, पटवार मंडल चीरवा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की।

इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, सुखेर थाना अधिकारी भरत योगी, एनएचएआई, राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बड़गांव उपखंड अधिकारी ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। आमजन से अपील की गई है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें और प्रशासन का सहयोग करें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Badgaon subdivision newsBadgaon Udaipur newsHighway land clearance driveIllegal encroachment removal Rajasthanlatest news udaipurlive news udaipurNational Highway encroachment removalNational Highway encroachment removal in chirwa area UdaipurNH land encroachment removalNHAI action in UdaipurRajasthan government action on encroachmentUdaipur administration actionUdaipur Development Authority action

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .