राजस्थान मानसून अपडेट जुलाई 2026
उदयपुर | एआर लाइव न्यूज: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम, जबकि कई स्थानों पर भारी और अति भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक करीब पांच इंच (119 मिमी) बारिश सीकर ग्रामीण क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। वहीं, उदयपुर शहर में मंगलवार दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई | Rajasthan monsoon active again
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और बारां जिलों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और उमस से भी लोगों को राहत मिली है। | IMD forecasts heavy to very heavy rain across the rajasthan over the next 4–5 days
पिछले 24 घंटे में प्रमुख बारिश के आंकड़े
- सीकर ग्रामीण – 119 मिमी (अति भारी)
- सीकर धोद – 116 मिमी (अति भारी)
- सीकर शहर – 90 मिमी (भारी)
- झुंझुनूं नवलगढ़ – 88 मिमी (भारी)
- जयपुर जालसू – 82 मिमी (भारी)
- बारां शाहबाद – 78 मिमी (भारी)
- धौलपुर बसेड़ी – 68 मिमी (भारी)
- धौलपुर बाड़ी – 66 मिमी (भारी)
- झुंझुनूं – 66 मिमी (भारी)
- धौलपुर बसेड़ी – 65 मिमी (भारी)
अगले 4-5 दिन सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में एक परिसंचरण तंत्र (सर्कुलेशन सिस्टम) बना हुआ है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।
आज का मौसम
21 जुलाई को भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
22 से 26 जुलाई तक अलर्ट
22 से 26 जुलाई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी और कुछ जगहों पर अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
यह भी पढ़े: सावन आने को,अब तक चार इंच बारिश भी नहीं हुई
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


