AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Gujarat (Hindi)

चेन स्नैचर गैंग का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से आकर करते थे वारदातें, पर्स लूट करने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Lucky Jain by Lucky Jain
July 20, 2026
Reading Time: 3 mins read
Udaipur Police Bust Interstate Chain Snatching Gang


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर पुलिस की बड़ी सफलता: गुजरात और राजस्थान में वांछित थे बदमाश, दोनों राज्यों में कर चुके चेन स्नैचिंग की कई वारदातें

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर पुलिस ने शहर में बढ़ रही चेन स्नैचिंग और स्नैचिंग की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। हिरणमगरी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल से वारदात करने वाले अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश कर गुजरात के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सूरजपोल थाना पुलिस ने स्कूटी सवार महिला से पर्स छीनने की घटना का महज 36 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार और दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। | Udaipur Police Bust Interstate Chain Snatching Gang, Solve Purse Snatching Case Within 36 Hours | udaipur crime news | udaipur police news

गिरफ्तार बदमाश

  • गोवर्धनविलास पुलिस ने भौमिक उर्फ लाला पुत्र भुपेन्द्र कुमार उम्र 42 साल निवासी अहमदाबाद, गुजरात और जितेन्द्र कुमार पुत्र रमेश उम्र 41 साल निवासी सूरत गुजरात को गिरफ्तार किया है।
  • सूरजपोल पुलिस ने ललित पुत्र हीरालाल उम्र 19 साल थाना बाघपुरा, उदयपुर को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में हिरणमगरी थानाधिकारी रविन्द्र चारण और थानाधिकारी सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

हिरणमगरी पुलिस ने वारदात से ठीक पहले अजमेर से पकड़े बदमाश

हिरणमगरी थानाधिकारी रविन्द्र चारण के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच, ह्यूमन इंटेलिजेंस और मुखबिर तंत्र की मदद से गुजरात और राजस्थान में सक्रिय अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने गुजरात निवासी दो आरोपियों भौमिक उर्फ लाला (42) और जितेन्द्र कुमार (41) को अजमेर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अहमदाबाद और सूरत के रहने वाले हैं। वारदात करने अजमेर पहुंचे थे। उदयपुर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए दोनों को अजमेर में वारदात करने से पहले ही धरदबोचा।

बदमाश 100 किलोमीटर पहले अपने मोबाइल फोन बंद कर देते थे

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुजरात से मोटरसाइकिल चोरी कर राजस्थान में आते और यहां वारदात करते थे, इसी प्रकार राजस्थान से बाइक चोरी कर गुजरात लौटते और वहां वारदात को अंजाम देते थे, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।

आरोपी वारदात से करीब 100 किलोमीटर पहले अपने मोबाइल फोन बंद कर देते थे, हेलमेट और रूमाल से चेहरा ढंकते थे तथा वारदात के बाद चोरी की बाइक सुनसान स्थान पर छोड़कर अन्य साधनों से फरार हो जाते थे।

9 दिन की जांच के बाद अजमेर से गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने लगातार नौ दिनों तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, ऑटो चालकों और ट्रेवल एजेंटों से पूछताछ की तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए अजमेर पहुंची। वहां अगली वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

17 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले करीब 17 वर्षों से हत्या, चोरी, धोखाधड़ी, लूट और चेन स्नैचिंग जैसे अपराधों में सक्रिय रहे हैं। इनके खिलाफ गुजरात और राजस्थान में लगभग 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी बड़ोदरा और सूरत पुलिस के मामलों में भी वांछित बताए गए हैं। दोनों आरोपी गुजरात के बड़ोदरा, सूरत, अहमदाबाद, राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर सहित अन्य जिलों मेंमें कई वारदातें कर चुके हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने जून माह में उदयपुर के हाथीपोल क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने और भूपालपुरा में चेन स्नैचिंग की वारदात स्वीकार की है। पुलिस अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

सूरजपोल पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई पर्स स्नैचिंग

सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार महिला से पर्स छीनने की घटना का पुलिस ने मात्र 36 घंटे में खुलासा कर दिया।

18 जुलाई 2026 को दर्ज रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने पति के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। पुराने डिपो स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार के सामने बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना में महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं। पर्स में चांदी की पायजेब, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकदी रखी हुई थी।

थानाधिकारी सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध बाइक की पहचान की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बाघपुरा के जंगलों से एक आरोपी तथा दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • महिला का पर्स
  • चांदी की पायजेब
  • एटीएम कार्ड
  • वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक

बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित (19) निवासी सरदारपुरा, बाघपुरा थाना क्षेत्र, उदयपुर के रूप में हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम

  • गोवर्धनविलास थाना: थानाधिकारी रविन्द्र चारण, एएसआई संग्राम सिंह, राजेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल भगवतीलाल, कांस्टेबल नंदकिशोर, रामावतार, कल्पेश, प्रताप सिंह, लक्ष्मण, किरेन्द्र सिंह, साइबर सेल से लोकेश रायकवाल।
  • सूरजपोल थाना: थानाधिकारी सूर्यभान सिंह, एआईआई ओमवीर सिंह, नरेश कुमार, कांस्टेबल पवन, हितेन्द्र सिंह, गणीराज सिंह।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newschain snatchingchain snatching in udaipurChain Snatching udaipurHiran Magri PoliceInterstate Chain Snatching Ganglatest news in hindipurse snatching udaipurrajasthan police newsSurajpol PoliceUdaipur Crime Newsudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur Policeudaipur police newsUdaipur purse snatchingudaipur sp dr amrita duhan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .