AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान विधानसभा ने राष्ट्र की प्रगति में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: ओम बिरला

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 15, 2026
Reading Time: 2 mins read
Loksabha speaker om birla in Rajasthan Vidhan Sabha Amrit Mahotsava Gaurav Yatra


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

75 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान विधानसभा में हुआ ‘विधायी गौरव यात्रा’ कार्यक्रम

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को विधानसभा परिसर में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि राजस्थान विधानसभा ने देश को अनेक बड़े नेता दिए हैं और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान निभाया है। यह विधानसभा उनके लिए विधायी संस्कारों की प्रारंभिक पाठशाला रही है। | Rajasthan Vidhan Sabha 75 Years | Om Birla in Rajasthan Vidhan Sabha | latest news Rajasthan Vidhan Sabha

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि राजस्थान की लोकतांत्रिक चेतना केवल 75 वर्षों की नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की गौरवशाली विरासत से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े सात दशकों में विधानसभा ने ऐतिहासिक विधेयकों, दूरदर्शी बहसों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत किया है। | rajasthan vidhan sabha latest news |

विधानसभा को बताया अपनी पहली विधायी पाठशाला

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लगातार तीन बार विधायक के रूप में निर्वाचित होने के दौरान उन्हें वरिष्ठ विधायकों को सुनने, उनसे सीखने और संसदीय परंपराओं को समझने का अमूल्य अवसर मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होना उनके लिए भी गर्व का विषय है।

उन्होंने युवा विधायकों से आग्रह किया कि वे वरिष्ठ सदस्यों से सीखने की परंपरा को आगे बढ़ाएं, सदन की कार्यवाही में अधिक समय दें और अपनी बात रखने के साथ-साथ अन्य सदस्यों के विचार भी ध्यानपूर्वक सुनें। उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रदेश की समस्याओं को समझने और उनके समाधान का सबसे प्रभावी लोकतांत्रिक मंच है।

Loksabha speaker om birla in Rajasthan Vidhan Sabha Amrit Mahotsava

कानून निर्माण और जनहित में विधानसभा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा की 75 वर्षों की यात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों, जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता और जनसेवा की समृद्ध परंपरा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कानून निर्माण, जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा और सुशासन को मजबूत बनाने में विधानसभा की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली सहित वर्तमान एवं पूर्व विधायक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rajasthan Vidhan Sabha 75 Years | Om Birla Rajasthan Assembly | Rajasthan Vidhan Sabha | Rajasthan Vidhan Sabha Gaurav Yatra | Om Birla in Rajasthan Vidhan Sabha | latest news Rajasthan Vidhan Sabha

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: cm bhajan lal sharma newslatest news Rajasthan Vidhan Sabhalok sabha speaker om birlaOm Birla in Rajasthan Vidhan SabhaOm Birla Rajasthan AssemblyRajasthan Assembly 75th Anniversaryrajasthan vidhan sabhaRajasthan Vidhan Sabha 75 YearsRajasthan Vidhan Sabha Gaurav Yatrarajasthan vidhan sabha latest news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .