AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डबोक एयरपोर्ट : नया टर्मिनल सितंबर तक हो सकता है तैयार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 13, 2026
Reading Time: 1 min read
new international terminal at Maharana Pratap Airport, Dabok Udaipur is expected to be completed by September 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

350 करोड़ की लागत से बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्मिनल

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए अंतरराष्ट्रीय स्तर के टर्मिनल का कार्य सितंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह टर्मिनल राजस्थान के सबसे आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट टर्मिनलों में शामिल होगा। | latest news Dabok Airport New Terminal | Maharana Pratap Airport Dabok udaipur New Terminal

करीब 52 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस टर्मिनल की वार्षिक यात्री क्षमता 45 लाख यात्रियों की होगी, जो वर्तमान क्षमता की तुलना में कई गुना अधिक है। नए टर्मिनल के शुरू होने से उदयपुर आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। | latest news Maharana Pratap Airport Dabok udaipur New Terminal

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नए टर्मिनल में अत्याधुनिक चेक-इन काउंटर, स्वचालित बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, एयरोब्रिज, विशाल प्रतीक्षालय, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, फूड कोर्ट, रिटेल स्टोर, वीआईपी लाउंज, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं और पर्याप्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

इसके अलावा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल में सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा मानकों को भी शामिल किया गया है।

मेवाड़ की संस्कृति की दिखेगी झलक

टर्मिनल भवन का डिजाइन मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्थापत्य कला से प्रेरित है। भवन में महाराणा प्रताप, चित्तौड़गढ़ दुर्ग, एकलिंगजी मंदिर, झीलों की नगरी उदयपुर और मेवाड़ की गौरवशाली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जिससे यात्रियों को आगमन के साथ ही क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान का अनुभव होगा। | New Terminal Maharana Pratap Airport Dabok Udaipur

पर्यटन और एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

यह परियोजना उदयपुर को देश के प्रमुख विमानन केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नए टर्मिनल के शुरू होने से उदयपुर की हवाई संपर्क क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ घरेलू एवं भविष्य की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: airport authority udaipurdabok airport udaipurlatest news Dabok Airport New Terminallatest news in hindilatest news Maharana Pratap Airport Dabok udaipur New TerminalMaharana Pratap Airport Dabok udaipur New TerminalNew Terminal Maharana Pratap Airport Dabok UdaipurUdaipur Airport Maharana Pratap Airport Dabok

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .