AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बैंकॉक पब में भीषण आग: 27 लोगों की मौत, 63 अस्पताल में भर्ती

Lucky Jain by Lucky Jain
July 13, 2026
Reading Time: 1 min read
Bangkok Pub Fire 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बीती देर रात एक पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव दल ने कई घंटों तक अभियान चलाया। | Bangkok Pub Fire 2026

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग आधी रात के आसपास लगी। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो में पब के मुख्य प्रवेश द्वार से आग की ऊंची लपटें और घना काला धुआं निकलता दिखाई दिया। आग लगते ही लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे, लेकिन कुछ लोग धुएं और आग के कारण अंदर ही फंस गए। | Bangkok Pub Fire 2026

स्टेज के पास सर्किट ब्रेकर से उठता दिखा धुआं

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा कर हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, पब में प्रस्तुति दे रहे एक संगीतकार ने बताया कि उसने स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलते देखा। इसके बाद अचानक बिजली चली गई, जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही क्षणों में पूरा परिसर घने धुएं से भर गया। कई पीड़ित पब के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट में मिले, जहां वे धुएं से बचने की कोशिश कर रहे थे।

22 लोगों की हालत गंभीर

बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया कि कुल 63 घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 22 की हालत गंभीर बनी हुई है। कई पीड़ितों के पास पहचान पत्र नहीं होने और कुछ के बेहोश होने के कारण उनकी पहचान करने में कठिनाई हो रही है।

दमकल विभाग ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पब का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रशासन ने लापता लोगों की जानकारी जुटाने के लिए घटनास्थल पर विशेष पंजीकरण केंद्र भी बनाया है।

कलाकारों में भी मची शोक की लहर

स्थानीय गायिका सुकन्या वोंगवोंगवाई ने बताया कि हादसे के समय उनके बैंड के कई सदस्य उसी पब में प्रस्तुति दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके एक साथी कलाकार की मौत हो गई, तीन अस्पताल में भर्ती हैं और एक सदस्य अभी भी लापता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के तुरंत बाद पूरा परिसर अंधेरे में डूब गया। बिजली बंद होने और घने धुएं के कारण लोग एक-दूसरे को देख नहीं सके और बाहर निकलने का रास्ता तलाशने में कठिनाई हुई।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

थाईलैंड में इससे पहले भी नाइट क्लबों और म्यूजिक पब में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2022 में देश के पूर्वी हिस्से के एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी।

Tags: ar live newsBangkok AccidentBangkok Fire NewsBangkok Latest NewsBangkok Nightclub FireBangkok Pub Fireinternational newsinternational news affairsinternational news todayinternational news updatelatest news in hindinternational News HindiPub Fire DeathsThailand Breaking NewsThailand Fire IncidentThailand Pub Fire

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .