AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चैन स्नेचिंग: मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को बनाया निशाना, महिलाओं की हिम्मत के आगे नाकाम हुए बदमाश

Lucky Jain by Lucky Jain
July 11, 2026
Reading Time: 1 min read
चैन स्नेचिंग: मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को बनाया निशाना, महिलाओं की हिम्मत के आगे नाकाम हुए बदमाश


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोगरावाड़ी और सर्वऋतु विलास में वारदात, महिलाओं ने चेन पकड़कर बचाई, CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं के बीच आज शनिवार सुबह सूरजपोल थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को बदमाशों ने निशाना बनाया। हालांकि दोनों महिलाओं की सूझबूझ और हिम्मत के कारण बदमाश चेन छीनने में सफल नहीं हो सके। छीना-झपटी के दौरान बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उनके चोटें आईं हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। | udaipur chain snatching attempts | udaipur news | udaipur live news

पहली वारदात मोगरावाड़ी में बुजुर्ग महिला के साथ

जानकारी के अनुसार पहली घटना मोगरावाड़ी क्षेत्र में सुबह उस समय हुई, जब 77 वर्षीय कमला पत्नी चांद सिंह कावड़िया रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे कॉलोनी में वॉक कर रही थीं कि तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनके गले में पहनी सोने की चेन झपटने का प्रयास किया।

महिला ने साहस दिखाते हुए तुरंत अपनी चेन पकड़ ली और जोर-जोर से शोर मचाया। छीना-झपटी के दौरान वह सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश बिना चेन छीने ही फरार हो गए।

सर्वऋतु विलास में भी दोहराई वारदात

मोगरावाड़ी से भागने के बाद वही बदमाश सर्वऋतु विलास क्षेत्र पहुंचे, जहां मॉर्निंग वॉक कर रही एक अन्य महिला को निशाना बनाया। यहां भी बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने चेन मजबूती से पकड़ ली। लोगों की आहट मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटनाओं की सूचना मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

एक दिन पहले ऋषभदेव में वृद्धा के साथ चेन स्नैचिंग हुई

गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार सुबह ही उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में मुख्य मंदिर के पीछे एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग और पर्स लूट की घटनाओं ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सुबह के समय संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsChain Snatching Attempt UdaipurChain Snatching udaipurlatest news in hindiMorning Walk Chain SnatchingRajasthan Crime NewsSurajpol Policeudaipurudaipur Chain snatchingUdaipur Crime Newsudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Women Safety

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .