AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बारिश का क्रम टूटा: श्रीगंगानगर 42°C पर पहुंचा,राजस्थान में फिर बढ़ी गर्मी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 11, 2026
Reading Time: 1 min read
बारिश का क्रम टूटा: श्रीगंगानगर 42°C पर पहुंचा,राजस्थान में फिर बढ़ी गर्मी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर की झीलों पर दिख रहा असर

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की रफ्तार थमने के साथ ही एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में कमजोर मानसूनी गतिविधियां रहने की संभावना है। | latest news udaipur Monsoon | Rajasthan monsoon weak as temperatures rise

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक 55 मिलीमीटर बारिश चूरू के राजगढ़ में दर्ज की गई। वहीं उदयपुर संभाग में दिनभर बारिश का इंतजार रहा, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में राहत की बारिश नहीं हुई। | Rajasthan Weather | Heat and Humidity Rise in Udaipur

बारिश थमने का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान फिर से 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। वहीं उदयपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। | Rajasthan Monsoon Update July 2026

monsoon latest update udaipur rajasthan

कम बारिश का उदयपुर की झीलों पर असर

इस मानसून सीजन में अब तक उदयपुर शहर और झीलों के कैचमेंट क्षेत्र में अपेक्षित बारिश नहीं हुई है। शहर में अब तक कुल चार इंच से भी कम वर्षा दर्ज की गई है। कम बारिश और लगातार बनी गर्मी के कारण शहर की झीलों का जलस्तर प्रभावित होने लगा है और किनारे सूखे व उधड़े हुए नजर आने लगे हैं। | Udaipur lakes water level | cricket in fateh sagar lake udaipur

फतहसागर झील, जिसका पूर्ण भराव स्तर 13 फीट है, वर्तमान में 7 फीट से भी नीचे पहुंच गई है। महाकाल मंदिर की ओर झील का बड़ा हिस्सा सूख जाने से वहां अब स्थानीय युवक क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। झीलों की नगरी उदयपुर में मानसून के दौरान ऐसे दृश्य बेहद कम देखने को मिलते हैं। | Rajasthan monsoon weak as temperatures rise

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां नहीं बढ़ीं तो प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस का असर और तेज हो सकता है, वहीं जलाशयों के जलस्तर पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

Rajasthan monsoon | Sri Ganganagar temperature | Udaipur lakes water level | Udaipur weather | Rajasthan Monsoon Update July 2026 | udaipurn Monsoon Update July 2026 | cricket in fateh sagar lake udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: cricket in fateh sagar lake udaipurHeat and Humidity Rise in Udaipurlatest news udaipurlatest news udaipur monsoonrajasthan MonsoonRajasthan Monsoon Update July 2026Rajasthan monsoon weak as temperatures riserajasthan weatherSri Ganganagar temperatureUdaipur lakes water leveludaipur live newsudaipur weatherudaipurn Monsoon Update July 2026

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .