AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

छलनी कर दी पहाड़ी: यूडीए की कार्रवाई, डंपर जब्त और पोकलेन मशीन सीज

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 10, 2026
Reading Time: 1 min read
UDA udaipur takes action against illegal hill cutting in Sarekurd Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्व ग्राम सरेखुर्द में अवैध रूप से पहाड़ी काटने का मामला, शिकायत के बाद मौके पर पहुंची यूडीए टीम

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | शहर से सटे राजस्व ग्राम सरेखुर्द में अवैध रूप से पहाड़ी काटने के मामले में उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से एक डंपर जब्त कर लिया तथा पहाड़ी कटाई में लगी एक पोकलेन मशीन को सीज कर दिया। हालांकि, यूडीए ने कारवाई की तब तक प्राकृतिक विरासत वाली पहाड़ी छलनी हो चुकी थी। | Illegal Hill Cutting in Udaipur | UDA takes action against illegal hill cutting in Sarekurd Udaipur

मौके की स्थिति देखकर स्पष्ट हो रहा था कि पहाड़ी की खुदाई और कटाई का कार्य पिछले कई दिनों से लगातार चल रहा था। शिकायत मिलने पर यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उस समय भी पोकलेन मशीन से पहाड़ी काटी जा रही थी, जबकि बड़े पत्थरों और मलबे को हटाने के लिए दो डंपर कार्यरत थे। | latest news Illegal Hill Cutting in Udaipur

 Illegal Hill Cutting in Udaipur  UDA action

खातेदारी की आड़ में चल रहा पहाड़ियां काटने का खेल

यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा ने बताया कि राजस्व ग्राम सरेखुर्द की आराजी संख्या 2259, 2261 एवं 3994/2258 खातेदार के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर यह पहाड़ी भूमि है। आरोप है कि भूमि को समतल करने के उद्देश्य से अवैध रूप से पहाड़ी काटी जा रही थी। | Illegal Hill Cutting in Udaipur UDA action

कार्रवाई के दौरान यूडीए ने पोकलेन मशीन को मौके पर ही सीज कर दिया, जबकि डंपर को जब्त कर यूडीए परिसर में खड़ा कराया गया।

संबंधित तहसीलदार को किया सावचेत,खान विभाग को दी जाएगी सूचना

यूडीए सचिव राजपाल सिंह ने बताया कि भविष्य में संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार की अवैध प्लानिंग या निर्माण नहीं हो, इसके लिए संबंधित तहसीलदार को अवगत कराया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना खान विभाग को भी भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक पहाड़ियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ यूडीए की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़े: हाईकोर्ट की रोक, फिर भी मान नहीं रहे पहाड़ काट माफिया

उदयपुर की पहाड़ियों को छलनी करने वाले प्रभावशाली लोग और भूमाफिया हुए बेनकाब

Illegal Hill Cutting in Udaipur |

Tags: hill cutting illegally in udaipurhill cutting in spite of high court banhill policy in udaipurhill policy rajasthanillegal hill cutting in udaipurlatest news Illegal Hill Cutting in Udaipurlatest news uda udaipurUDA udaipur takes action against illegal hill cutting

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .