राजस्थान मानसून अपडेट जुलाई 2026
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में मानसून कई जिलों में सक्रिय नजर आया। उदयपुर संभाग सहित राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश सलूंबर जिले के लसाड़िया में 114 मिमी (करीब साढ़े चार इंच) रिकॉर्ड की गई। वहीं उदयपुर शहर में बारिश के बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। | Rajasthan Monsoon Update July 2026 | latest news udaipur monsoon
11 जुलाई के बाद बारिश में आएगी कमी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। हालांकि 11 जुलाई से अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान केवल उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। | Rajasthan Monsoon Update July 2026
8 जुलाई: दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 जुलाई को उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। | Rajasthan Monsoon Update July 2026 | Udaipur Rainfall Today | IMD Weather Forecast Heavy Rain in Rajasthan
9 जुलाई: इन संभागों में रहेगा सबसे ज्यादा असर
9 जुलाई को कोटा और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य अधिकांश हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। | July Rain Update udaipur Rajasthan Monsoon 2026
10 जुलाई: बारिश का दायरा होगा सीमित
10 जुलाई को केवल भरतपुर संभाग और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। शेष राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश (मिमी में)
- सलूंबर (लसाड़िया) – 114
- कोटा (सावन भादो) – 106
- फलोदी (बाप) – 97
- कोटा (रामगंजमंडी) – 96
- डूंगरपुर (निठाउवा) – 95
- चित्तौड़गढ़ (बड़ीसादड़ी) – 85
- डूंगरपुर (वेंज़ा) – 85
- अजमेर – 82
- कोटा (ठकली बांध) – 82
- ब्यावर (रायपुर लूनी) – 79
- कोटा (कनवास) – 78
- डूंगरपुर (फलोज) – 77
- डूंगरपुर – 73
- नागौर (डेगाना) – 73
- सलूंबर (झल्लारा) – 71
- डूंगरपुर (धंबोला/सीमलवाड़ा) – 70
- डूंगरपुर (सागवाड़ा) – 70
- डूंगरपुर (ओबरी) – 69
- सीकर (रामगढ़ शेखावाटी) – 68
- डूंगरपुर (आसपुर) – 67
- डीग नगर – 66
- झालावाड़ (सुनेल) – 65
latest news udaipur | latest news udaipur monsoon | latest news udaipur monsoon 2026 | monsoon rains in Mewar | nandeshwar channel udaipur monsoon update, udaipur live news | udaipur rain news | Udaipur Rainfall Today | udaipur weather update | Rajasthan Rain Update
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


