AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

डॉ. अतुल लुहाड़िया को प्रतिष्ठित ब्रोंकोलॉजी फेलोशिप से सम्मानित, राजस्थान से एकमात्र चिकित्सक

Lucky Jain by Lucky Jain
July 7, 2026
Reading Time: 1 min read
डॉ. अतुल लुहाड़िया को प्रतिष्ठित ब्रोंकोलॉजी फेलोशिप से सम्मानित, राजस्थान से एकमात्र चिकित्सक


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के चेस्ट एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल लुहाड़िया को इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित एफआईएबी (Fellowship of Indian Association for Bronchology – FIAB) से सम्मानित किया गया है। Pacific Medical College & Hospital’s chest physician Dr. Atul Luhadiya receives the prestigious FIAB Fellowship at Bronchocon 2026 in Pune

यह सम्मान पुणे में आयोजित ब्रोंकोकॉन-2026 (Bronchocon-2026), भारतीय ब्रोंकोलॉजी एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. लुहाड़िया को यह प्रतिष्ठित फेलोशिप भारतीय ब्रोंकोलॉजी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. पी. मीणा एवं सचिव डॉ. अमिता नेने ने प्रदान की।

भारतीय ब्रोंकोलॉजी एसोसिएशन का सर्वोच्च सम्मान

एफआईएबी फेलोशिप भारतीय ब्रोंकोलॉजी एसोसिएशन का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है, जिसे देश के चुनिंदा चिकित्सकों को इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी और ब्रोंकोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं चिकित्सा सेवाओं के आधार पर प्रदान किया जाता है।

इस वर्ष राजस्थान से इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चयनित होने वाले डॉ. अतुल लुहाड़िया एकमात्र चिकित्सक हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अतुल लुहाड़िया ने अपनी सफलता का श्रेय पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शीर्ष प्रबंधन, अपने सहयोगी चिकित्सकों, विद्यार्थियों और परिवार के निरंतर सहयोग एवं विश्वास को दिया।

पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने डॉ. लुहाड़िया को इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका सम्मान संस्थान और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है तथा यह युवा चिकित्सकों के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि है।

Tags: acific Medical College & Hospital (PMCH)ar live newsBronchocon 2026Chest Specialist UdaipurDr Atul Luhadiyaellowship of Indian Association for Bronchology (FIAB)]FIAB FellowshipHealth NewsIndian Association for Bronchologylatest news in hindiPacific Medical College UdaipurPMCH UdaipurRajasthanRajasthan Doctor Awardrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .