उदयपुर,एआर लाइव न्यूज । मेवाड़ सहित राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। उदयपुर शहर में करीब डेढ़ इंच जबकि वल्लभनगर और भींडर क्षेत्र में लगभग 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार तड़के और सुबह भी उदयपुर में रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। | udaipur rain news heavy rain alert july 10 | Udaipur Rain News monsoon | latest news udaipur monsoon 2026
उदयपुर संभाग में कहां कितनी बारिश हुई?
पिछले 24 घंटों में उदयपुर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। प्रमुख वर्षा आंकड़े इस प्रकार रहे—
- उदयपुर शहर – 33 मिलीमीटर
- सेई बांध – 39
- वल्लभनगर – 55
- भींडर – 52
- उदयसागर – 47
- ऋषभदेव – 31
- डूंगरपुर – 70
- धंबोला – 60
- बांसवाड़ा – 50
- केसरपुरा – 40
- घाटोल – 40
- माही बांध – 47
- कागदी – 60
- सोम-कमला-आंबा बांध – 42
- अरनोद – 50
- सराड़ा – 50
- बड़गांव – 52
- संदेसर – 50
पश्चिमी राजस्थान में भी बरसे बादल
भीषण गर्मी से राहत देते हुए पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। प्रमुख वर्षा रिकॉर्ड इस प्रकार रहे—
- पचपदरा (बाड़मेर) – 80 मिमी
- बालोतरा – 60 मिमी
- सिवाना – 50 मिमी
- गुड़ामालानी – 40 मिमी
- भीनमाल (जालोर) – 50 मिमी
10 जुलाई तक भारी और बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 4 से 10 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान तथा 6 से 8 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम की चेतावनियों पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। | latest news udaipur monsoon 2026
मानसून 2026 अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में मानसून के राजस्थान के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू, हिसार और भटिंडा से होकर गुजर रही है, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।
उदयपुर बारिश | Udaipur Rain News | राजस्थान मानसून 2026 | Heavy Rain Alert Rajasthan | Vallabhnagar Rain | Bhinder Rain | Udaipur Weather Update | Rajasthan Weather News | Monsoon Update Rajasthan \ उदयपुर मौसम समाचार | udaipur rain news heavy rain alert july 10


