AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 4, 2026
Reading Time: 1 min read
Prime Minister Narendra Modi inaugurated the new Jodhpur Airport terminal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संशोधित उड़ान (UDAN) योजना का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य देशभर में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और मजबूत बनाना तथा विमानन क्षेत्र के विकास को नई गति देना है। | PM Narendra Modi inaugurates Jodhpur Airport new terminal | Jodhpur Airport New Terminal |

480 करोड़ रुपये की लागत से बना नया टर्मिनल

करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन 23 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी वार्षिक यात्री क्षमता 20 लाख यात्रियों की है। | Rajasthan airport development

राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित वास्तुकला पर आधारित इस टर्मिनल में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और हरित भवन निर्माण जैसी पर्यावरण-अनुकूल विशेषताओं को भी शामिल किया गया है।

सरकार का मानना है कि नए टर्मिनल के संचालन से पश्चिमी राजस्थान में एयर कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

संशोधित उड़ान योजना को मिली नई दिशा

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने संशोधित उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत अगले दस वर्षों में विमानन आधारित विकास को गति देने के लिए 28,840 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। | UDAN Scheme 2026 | latest news pm modi rajasthan visit

योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करना, छोटे शहरों को विमान सेवाओं से जोड़ना और देशभर में सस्ती एवं सुलभ हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है।

100 नए हवाई अड्डों और 200 हेलीपैड पर फोकस

संशोधित उड़ान योजना के तहत देशभर में विमानन अवसंरचना के विस्तार के लिए मौजूदा अप्रयुक्त हवाई पट्टियों का उपयोग करते हुए 100 नए हवाई अड्डों के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इसके अलावा दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित किए जाएंगे। योजना के तहत क्षेत्रीय उड़ानों को प्रोत्साहन देने के लिए एयरलाइन कंपनियों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) सहायता भी जारी रखी जाएगी।

यह पहल भारत के क्षेत्रीय विमानन नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक विकास और पर्यटन को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsJodhpur Airport New TerminalJodhpur Airport New Terminal newsJodhpur Airport terminal inaugurationlatest news in hindilatest news pm modi rajasthan visitNarendra Modi Jodhpur Visitpm modi Jodhpur Airport new terminal newsPM Modi Rajasthan VisitPM Narendra Modi inaugurates Jodhpur Airport new terminalRajasthan airport developmentrajasthan newsUDAN Scheme 2026UDAN Scheme latest news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .