भारत सरकार ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए गृह मंत्रालय ने 23 और व्यक्तियों को गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया है। घोषित किए गए 23 आतंकवादियों में 17 पाकिस्तानी नागरिक और 6 भारतीय नागरिक शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। | India declared 23 more individuals as terrorists | India declares 23 terrorists under UAPA
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आतंकवाद के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ विजन को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने आज प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 23 आतंकवादियों को ‘गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम’ (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया। ये घोषित आतंकवादी भारत विरोधी गतिविधियों, आतंकी हमले करने, आतंकवाद को बढ़ावा देने, हथियारों की तस्करी, सीमा पार से घुसपैठ, आतंकवादी संगठनों की मदद करने, फंड जुटाने और आतंकवादियों की भर्ती करने जैसे कामों में शामिल हैं। | India declares 23 terrorists under UAPA news | latest news India declares 23 terrorists under UAPA
भारत सरकार ने इन 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया है
भारतीय नागरिक जो आतंकी घोषित
- फ़िरदौस अहमद भट की राष्ट्रीयता भारत (वर्तमान पता – पाकिस्तान) है तथा लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखता है।
- ओवैस फारूज़ @ ओवैस अहमद मीर @ ओवैस फारूज़ मीर की राष्ट्रीयता भारत है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से संबंध रखता है।
- हारून रशीद गनई @ शुनू की राष्ट्रीयता भारत (वर्तमान पता – पाकिस्तान) है तथा लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखता है। वह मार्च 2018 में वैध दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान गया और वहां लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया।
- बिलाल अहमद मीर @ अहमद भाई की राष्ट्रीयता भारत (वर्तमान पता – मुज़फ्फराबाद, PoK) है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से संबंध रखता है।
- आबिद कयूम लोन की राष्ट्रीयता भारत (वर्तमान पता – PoK) है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से संबंध रखता है।
- नज़ीर अहमद गुज्जर @ अबू मनाज़िल की राष्ट्रीयता भारत (वर्तमान पता – इस्लामाबाद, पाकिस्तान) है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से संबंध रखता है।
पाकिस्तानी नागरिक जो भारत में आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए
- मसूद इलियास कश्मीरी @ मुफ्ती मसूद इलियास @ मसूद इलियास @ अबु मोहम्मद @ एम. मसूद इलियास की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है और वह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंध रखता है।
- मोहम्मद मुसादिक @ डॉक्टर @ अब्दुल मनन @ सज्जाद @ हमज़ा @ वाहिद ख़ान की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंध रखता है।
- मुफ्ती मोहम्मद असग़र खान @ अबू साद @ साद जिमी की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंध रखता है।
- हाफ़िज़ अब्दुल शकूर @ कारी जर्रार की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) / हरकत-उल-मुजाहिद्दीन (HuM) से संबंध रखता है। वह आईएसआई (ISI) की मदद से आतंकी गतिविधियों का समन्वय करता है। वह JeM की शासी परिषद (शूरा) का सदस्य है।
- अब्दुल्ला जिहादी @ शाहनवाज़ @ अल हिजामा की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंध रखता है।
- अब्दुल रऊफ @ हाफिज अब्दुल रऊफ @ हाफिज अब्दुल रौफ @ हाफिज अब्दुर रौफ की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / जमात-उद-दावा (JuD) / फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (FIF) से संबंध रखता है।
आतंक फैलाने फंड भी इकट्ठा करते ये नागरिक
- अशफाक अहमद @ इशफाक अहमद की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंध रखता है। वह वर्ष 2000 में जैश में शामिल हुआ और बहावलपुर में ‘शुआबा हदीस’ और अल-रहमत ट्रस्ट (जैश का चैरिटी विंग) का प्रभारी है। वह जनवरी 2016 के पठानकोट वायुसेना स्टेशन हमले के दौरान इस्तेमाल किए गए पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों के ग्राहकों में से एक पाया गया था।
- हाफिज खालिद वालीद @ हाफिज खालिद नाइक @ खालिद वालिद की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / जमात-उद-दावा (JuD) से संबंध रखता है। वह लश्कर प्रमुख हाफिज़ मोहम्मद सईद का दामाद है और वर्ष 2003 से लश्कर की केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य रहा है।
- मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की @ मौलाना इमदाद @ इमदाद भाई @ मौलाना इमददुल्लाह की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंध रखता है। वह जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकवादियों के साथ वास्तविक समय में समन्वय स्थापित करने में शामिल था।
पाकिस्तान राजनीति और सेना में रहे नागरिक
- मौलाना सैफुल्लाह खालिद @ वलियुल @ मोहम्मद सलीम @ वाजिद की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) से संबंध रखता है। वह पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग का महासचिव है और पहले मिल्ली मुस्लिम लीग (MML) का अध्यक्ष रह चुका है।
- गुलाम फरीद @ गुलशन कुमार @ फरीद की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखता है। उसने वर्ष 2001 से 2005 तक पाकिस्तानी सेना में सेवा की थी।
- मोहम्मद याकूब @ अबू सुमामा @ समामा इल्यास @ वारिस अली की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से संबंध रखता है।
- मौलाना यूसुफ ताईबी @ मोहम्मद यूसुफ की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / जमात-उद-दावा (JuD) से संबंध रखता है। यह LeT/JuD का एक केंद्रीय नेता है जो वर्तमान में संगठन के नियंत्रण और सुधार (दावत-ओ-इस्लाह) विंग से जुड़ा हुआ है।
- क़ारी याक़ूब शेख @ क़ारी मोहम्मद याक़ूब शेख @ याक़ूब शेख @ क़ारी शेख मुहम्मद याकूब @ मोहम्मद याकूब की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा पाकिस्तान मरकाजी मुस्लिम लीग (PMML) / जमात-उद-दावा (JuD) से संबंध रखता है।
- राणा इफ्तिखार @ राणा वलीद आतिफ @ राणा इफ्तिखार हैदर @ राणा इफ्तिखार अहमद @ हैदर खान की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / जमात-उद-दावा (JuD) से संबंध रखता है। यह 2004 तक भारतीय जेल में बंद रहा।
- वसीम नूर जाट @ क़ारी वसीम की राष्ट्रीयता पाकिस्तान है तथा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंध रखता है।
- मोहम्मद शहीद फैसल @ उस्ताद @ मुहांदीस @ ज़ाकिर की राष्ट्रीयता पाकिस्तान (मूल रूप से भारतीय, वर्तमान में रावलपिंडी में सक्रिय) है तथा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / अल-कायदा / ISIS से संबंध रखता है।
India | UAPA | terrorism | Ministry of Home Affairs | Pakistani terrorists | Amit Shah | Jaish-e-Mohammed | Lashkar-e-Taiba | Jammu and Kashmir | National Security | Terror Funding | Breaking News


