AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गोगुंदा में ढाई इंच बारिश: मेवाड़ में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 5-7 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 3, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur rain alert heat wave


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले 24 घंटों में देश में सर्वाधिक 320 मिलीमीटर बारिश ओडिशा के अंबाभोना में दर्ज की गई

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज | मेवाड़ क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में गोगुंदा में करीब ढाई इंच बारिश दर्ज की गई । मौसम विभाग ने अगले 5 से 7 दिनों तक मेवाड़ सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में देश में सर्वाधिक 320 मिलीमीटर बारिश ओडिशा के अंबाभोना में दर्ज की गई | udaipur monsoon update 2026 | latest news udaipur monsoon

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 जुलाई को आगे बढ़ते हुए उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों के साथ राजस्थान और हरियाणा के कुछ भागों तक पहुंच गया है। विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में मानसून राजस्थान के अन्य इलाकों में भी तेजी से आगे बढ़ेगा। | latest news udaipur monsoon 2026

मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार और भटिंडा से होकर गुजर रही है।

सांभर में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में सबसे अधिक 84 मिलीमीटर बारिश जयपुर जिले के सांभर में रिकॉर्ड की गई। वहीं देशभर में सर्वाधिक 320 मिलीमीटर बारिश ओडिशा के अंबाभोना में दर्ज की गई।

मेवाड़ में यहां हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान मेवाड़ के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई—

  • गोगुंदा – 60 मिलीमीटर
  • बस्सी डेम (चित्तौड़गढ़) – 78
  • ओराई डेम (चित्तौड़गढ़) – 70
  • गंभीरी डेम – 70
  • कपासन (चित्तौड़गढ़) – 54
  • निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) 70
  • ओराई डेम (चित्तौड़गढ़) 70
  • कपासन (चित्तौड़गढ़) 54
  • बस्सी डेम (चित्तौड़गढ़) 78
  • गंभीरी डेम (चित्तौड़गढ़) 70
  • छोटीसादड़ी ( प्रतापगढ़) 60
  • रेलमगरा ( राजसमंद) 60
  • कपासन ( चित्तौड़गढ़) 50

अगले सप्ताह कैसा रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार—

  • उदयपुर और कोटा संभाग में अगले 5-7 दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।
  • जयपुर, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा।
  • कई स्थानों पर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

Heavy Rain Rajasthan | Monsoon in Mewar | Weather Update Rajasthan | Gogunda udaipur Rain News | latest news udaipur monsoon | Mewar Monsoon 2026 | Rajasthan Monsoon Update | Udaipur Rain News | Heavy Rain in Rajasthan | IMD Weather Alert udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Gogunda udaipur Rain NewsIMD Weather Alert udaipurlatest news udaipur monsoonlatest news udaipur monsoon 2026Monsoon in Mewarudaipur monsoon update 2026weather update rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .