AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

RSS का राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहला बयान: सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा….

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 3, 2026
Reading Time: 2 mins read
RSS Sarkaryavah Dattatreya Statement Ram Mandir donation theft mater


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे में पिछले दिनों करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया था

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं और आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। | Ram Mandir Donation Theft | RSS statement on Ram Mandir donation theft |Ram Mandir latest news

दान पात्रों में जमा राशि की चोरी से राम भक्तों को आघात पहुंचा है

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी के दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों को भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं। श्रीराम जन्म भूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों राम भक्तों के समर्पण त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा आस्था और भक्ति का केंद्र बना है। | RSS Reacts to Ram Mandir Donation Theft | Ram Mandir Donation Theft | Ayodhya Ram Mandir Donation Theft news

जांच में दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड मिले

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। | RSS Sarkaryavah Dattatreya Statement Ram Mandir donation theft mater

वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी ही चाहिए

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मानकर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कर्मियों को दूर करने हेतु परिणाम कारक कदम उठाए, ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों राम भक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी ही चाहिए।

हमारा यह विश्वास है की समुचित वित्तीय प्रबंधन सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिंदू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखेगा।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • घटना का स्वरूप: मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे में हेराफेरी और करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया।
  • घटना सामने आने का समय: मामला जून 2026 में सार्वजनिक हुआ। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया।
  • जांच: मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, जिसने सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजों और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की।
  • आरोपी: दान की गिनती और प्रबंधन से जुड़े कई कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की।
  • जांच में खुलासे: एसआईटी को सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई संदिग्ध लेन-देन और कथित चोरी के पैटर्न के संकेत मिले, जिनकी आगे जांच जारी है।
  • कार्रवाई: आरोपियों के घरों पर छापेमारी की गई, मामले में जांच जारी है।
  • प्रतिक्रिया: इस घटना पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

RSS statement on Ram Mandir theft| Dattatreya Hosabale | Ram Mandir donation theft case | Ayodhya Ram Mandir news | Ayodhya Ram Mandir Donation Theft news | Ram Mandir donation box theft | RSS on Ram Mandir donation theft | Uttar Pradesh SIT investigation Ram Mandir donation theft case | Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Ayodhya temple donation theft | Ram Mandir latest news

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Ayodhya Ram Mandir Donation Theft newsayodhya ram mandir newsrajasthan newsRam Mandir donation theft caseRam Mandir latest newsRSS Sarkaryavah Dattatreya Statement Ram Mandir donation theft materRSS statement on Ram Mandir theftUttar Pradesh SIT investigation Ram Mandir donation theft case

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .