AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

व्यस्त दिनचर्या से चुराए कुछ पल, सफेद कोट के पीछे की मुस्कान को मिला मंच

Lucky Jain by Lucky Jain
July 2, 2026
Reading Time: 1 min read
geetanjali-medical-college and hospital doctors-day-cultural-program-udaipur-2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। डॉक्टर्स-डे के अवसर पर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH Udaipur) के नर्मदा देवी ऑडिटोरियम में चिकित्सकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों को उनकी व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ सुकून के पल देना, नई ऊर्जा का संचार करना और आपसी जुड़ाव को मजबूत बनाना था। | Geetanjali hospital doctors day 2026

इस वर्ष की थीम “Behind the Mask: Who Heals the Healers” की भावना पर आधारित इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जो चिकित्सक प्रतिदिन दूसरों के उपचार और देखभाल में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं, उनके मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन वाइस चांसलर राकेश व्यास, डीन डॉ. संगीता गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद यादव, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. मंजिंदर कौर एवं मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.सी. कुमावत, डॉ. एस.के. लोहाड़िया, डॉ. जी.एल. डाड सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

गीत, संगीत, नृत्य और नाटक से चिकित्सा सेवा के मानवीय पक्ष को प्रस्तुत किया

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गीत, संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से चिकित्सा सेवा के मानवीय पक्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों ने यह भाव व्यक्त किया कि चिकित्सक पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ हर मरीज के उपचार और उसे स्वस्थ करने का हरसंभव प्रयास करते हैं। उनके लिए चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, धैर्य और मानवता का सतत दायित्व है। कार्यक्रम का मूल संदेश यही रहा कि जो लोग दूसरों की देखभाल करते हैं, उनके मनोबल, स्वास्थ्य और मुस्कान का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। आयोजन में 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की, जिनमें लगभग 300 मेडिकल विद्यार्थी तथा 200 से अधिक वरिष्ठ, जूनियर एवं कंसल्टेंट चिकित्सक शामिल थे। पूरे आयोजन ने डॉक्टरों के बीच आपसी सम्मान, सहयोग, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण तैयार किया।

Tags: Doctors DayDoctors Day 2026Doctors Day Celebrationdoctors day celebration udaipurgeetanjali hospital newsgeetanjali medical college and hospitalgeetanjali medical college and hospital doctors day 2026Udaipur Healthcare News

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .