आज कुछ देर पहले मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून राजस्थान की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले कुछ घंटों में बांसवाड़ा के रास्ते राज्य में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 से 3 जुलाई के बीच प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। | Rajasthan Monsoon Entry 2026 | IMD Monsoon forecast Udaipur rajasthan |
मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, दमन एवं दीव, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर तथा हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ चुका है। |
वर्तमान परिस्थितियां मानसून के राजस्थान में प्रवेश के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। सबसे पहले इसके बांसवाड़ा जिले के रास्ते राज्य में दस्तक देने की संभावना जताई गई है। |
2 जुलाई से बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां
मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। |
इन संभागों में बारिश की संभावना सबसे अधिक रहेगी—
उदयपुर
कोटा
अजमेर
भरतपुर
जयपुर
इन क्षेत्रों में आंधी के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
1 जुलाई को दोपहर बाद—
कोटा संभाग
उदयपुर संभाग
भरतपुर संभाग
जयपुर संभाग
के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
4 और 5 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 4 और 5 जुलाई को कोटा एवं उदयपुर संभाग के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर अतिभारी वर्षा भी दर्ज हो सकती है।
जुलाई में भी सामान्य से कम रह सकती है देशभर में बारिश
मौसम विभाग की मासिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जून के बाद जुलाई 2026 में भी पूरे देश में औसत बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत, उत्तर-पूर्व भारत, पूर्वी-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद जताई गई है।
Rajasthan Monsoon 2026 | Rajasthan Rain Alert | Monsoon Entry Rajasthan | IMD Rain Forecast | udaipur monsoon update 2026 | monsoon update udaipur 2026 |
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


