AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दौसा: स्लीपर बस में आग, 8 यात्रियों की मौत, 29 घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
July 1, 2026
Reading Time: 1 min read
dausa-bus-fire-accident-8-dead-29-injured delhi-mumbai-expressway


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दौसा एक्सप्रेसवे हादसा: स्लीपर बस ट्रक से टकराई, भीषण आग में 8 की मौत

दौसा,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के करीब 3 बजे स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर से हुए भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 29 घायल हैं। ट्रक (ट्रेलर) से टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गयी, जिससे मृतकों में शामिल 6 यात्री जिंदा जल गए, जबकि दो के सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के धनावड़ के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ, बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी, बस में चालक, कंडक्टर सहित 40 यात्री सवार थे। | Dausa Bus Fire Accident | dausa-bus-fire-accident-8-dead-29-injured delhi-mumbai-expressway

घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। पुलिस, राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, एसपी पीयूष दीक्षित सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

हादसे में 8 की मौत, कई गंभीर घायल

पुलिस के अनुसार, हादसे में 6 यात्रियों की मौत आग में जिंदा जलने से हुई, जबकि 2 अन्य यात्रियों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई। मृतकों में शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिनकी पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

घायलों को तत्काल दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्चों सहित कई यात्रियों का उपचार जारी है। कुछ मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में ट्रेलर का चालक और खलासी सहित 12-13 यात्री गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। अन्य मामूली घायल यात्रियों को उपचार के बाद घर भेज दिया है।

चालक को झपकी आने की आशंका

पुलिस प्रारंभिक जांच में बस चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे की विस्तृत जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की गयी है।

कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट का सामान रखा हुआ था। जिसके चलते आग बहुत तेजी से फैली। बस का इंमरजेंसी गेट भी नहीं खुला, इससे यात्री बस में फंस गए। वहीं कुछ लोगों ने फायरब्रिगेड के काफी देर से मौके पर पहुंचने की शिकायत भी की है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

मुख्य बिंदु (Highlight)

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा।
  • ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस ट्रेलर से टकराई।
  • टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग।
  • 8 यात्रियों की मौत, 29 घायल।
  • 6 शव बुरी तरह झुलसे, डीएनए से होगी पहचान।
  • चालक को झपकी आने की आशंका, जांच जारी।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsburning sleeper busBus Fire Accident IndiaBus Trailer CollisionDausa Bus AccidentDausa Bus Fire Accidentdausa newsDelhi Mumbai Expressway AccidentDelhi Mumbai Expressway accident NewsDelhi Mumbai Expressway Newslatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newsRajasthan Road AccidentRishikesh to Indore BusSleeper Bus CrashudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .