AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में 311 धर्मकांटों की जांच, 179 पर कार्रवाई; 3.99 लाख रुपये जुर्माना, 18 वे-ब्रिज जब्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 29, 2026
Reading Time: 1 min read
Rajasthan Legal Metrology Department inspected 311 weighbridges, fined 179 operators 3.99 lakh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और व्यापारिक लेन-देन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने 23 से 25 जून के बीच प्रदेशभर में धर्मकांटों (वे-ब्रिज) का विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान 311 धर्मकांटों की जांच की गई, जिनमें 179 संस्थानों पर विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर कुल 3 लाख 99 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। गंभीर मामलों में 18 धर्मकांटे जब्त भी किए गए। | rajasthan weighbridge inspection

निरीक्षण में सामने आई प्रमुख अनियमितताएं

  • 116 मामलों में बिना सत्यापन के धर्मकांटे संचालित पाए गए।
  • 98 संस्थानों पर सत्यापन प्रमाण-पत्र प्रदर्शित नहीं किया गया।
  • 48 मामलों में मानक बाट सत्यापित नहीं मिले।
  • 27 संस्थानों में अनिवार्य एक टन मानक भार उपलब्ध नहीं था।
  • 2 मामलों में निर्धारित अधिकतम स्वीकार्य सीमा से अधिक वजन दर्ज किया गया, जिससे व्यापारिक लेन-देन की पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका है। | latest news udaipur

किन जिलों में सबसे अधिक कार्रवाई हुई?

जिला स्तर पर सबसे अधिक जुर्माना ब्यावर में 34,500 रुपये लगाया गया। इसके बाद चूरू में 30,000 रुपये, हनुमानगढ़ में 26,000 रुपये, अलवर में 22,500 रुपये और अजमेर में 18,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वहीं, अलवर जिले में सबसे अधिक 9 धर्मकांटे जब्त किए गए।

विभाग ने धर्मकांटा संचालकों को दी चेतावनी

विधिक माप विज्ञान विभाग ने स्पष्ट किया है कि व्यापारिक लेन-देन में उपयोग होने वाले सभी धर्मकांटों का समय पर सत्यापन कराना, सत्यापन प्रमाण-पत्र सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना और निर्धारित मानक भार उपलब्ध रखना कानूनी रूप से अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने सभी धर्मकांटा संचालकों से समय पर सत्यापन कराने, आवश्यक मानक भार उपलब्ध रखने और सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन करने की अपील की है। साथ ही बताया कि भविष्य में भी राजस्थानभर में ऐसे विशेष निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और उपभोक्ताओं का विश्वास बना रहे।

rajasthan weighbridge inspection news | Rajasthan weighbridge inspection | Rajasthan Legal Metrology Department | Weighbridge inspection Rajasthan | Rajasthan consumer protection | Weighbridge violations | Legal Metrology raid Rajasthan | Rajasthan news | Weighbridge fine Rajasthan

Tags: jaipur news Rajasthan consumer protectionlatest news in hindilatest news udaipurlive news udaipurRajasthan consumer protectionRajasthan Legal Metrology Departmentrajasthan newsrajasthan weighbridge inspectionRajasthan weighbridges inspection newsWeighbridge inspection RajasthanWeighbridge violations news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .