राजस्थान में मानसून आने का अभी भी इंतजार
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून के प्रवेश से पहले प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में 94 मिलीमीटर (करीब 4 इंच) रिकॉर्ड की गई, जिससे क्षेत्र के नदी-नालों में तेज जल प्रवाह शुरू हो गया। | Pre Monsoon Rain in Rajasthan 2026 | udaipur latest news monsoon
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है और 29 जून को आगे नहीं बढ़ पाया है। इसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। हालांकि, 2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के बीच कोटा और उदयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। | pre monsoon rain udaipur rajasthan |Rajasthan Weather Update |
Pratapgarh Rainfall
तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
अगले 3 से 4 दिनों के दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। | Heavy Rain Alert for Udaipur & Kota
राजस्थान में मानसून कब पहुंचेगा?
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों में परिस्थितियां अनुकूल होने पर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून प्रवेश कर सकता है। इस वर्ष मानसून के 20 जून तक राजस्थान पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन इसकी गति धीमी रहने से देरी हो रही है। | IMD Weather Forecast Rajasthan

अन्य राज्यों के लिए मौसम चेतावनी
29 जून को बिहार के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। वहीं 29 और 30 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हीटवेव का असर रहने का अनुमान है। सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म एवं उमस भरा मौसम बना रह सकता है।
मेवाड़ में पिछले 24 घंटे की प्रमुख वर्षा (मिलीमीटर)
- प्रतापगढ़: 27
- अरनोद: 94
- धरियावद: 87
- नागलिया: 70
- सुहागपुरा: 35
- जाखम बांध: 22
- छोटी सादड़ी: 20
- उदयपुर शहर: 4
- बड़गांव: 34
- मावली 39
- वल्लभनगर: 38
- उदयसागर: 27
- सलूंबर: 42
- बस्सी चित्तौड़: 66
- कपासन 47
- राशमी 30
- ओराई: 25
मुख्य बिंदु
- प्रतापगढ़ के अरनोद में 94 मिमी (करीब 4 इंच) प्री-मानसून बारिश।
- नदी-नालों में तेज जल प्रवाह शुरू।
- 2 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना।
- कोटा और उदयपुर संभाग में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट।
- अगले 4–5 दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मानसून प्रवेश के अनुकूल हालात बनने की संभावना।
यह भी पढ़े: मौसम विभाग का संकेत और बारिश को लेकर भविष्य की चिंता
Pre Monsoon Rain udaipur Rajasthan | Southwest Monsoon | Rajasthan Weather Update | Rainfall Forecast | India Weather | Monsoon 2026 | Thunderstorm Alert | IMD Rajasthan Rain Alert | Weather Warnings | Heavy Rain Alert Rajasthan | Arnod Rain News | Monsoon in Rajasthan | Rajasthan Monsoon Update | Mewar Rainfall Update | udaipur live news | udaipur latest news | udaipur news | udaipur breaking news today
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


