AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रेप के झूठे मामले: 4 महिलाओं पर कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Lucky Jain by Lucky Jain
June 29, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur court


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूरजपोल पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना पुलिस द्वारा पुलिस जांच में झूठे पाए गए दुष्कर्म मामलों के शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत इस्तगासों पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने चार प्रार्थियों/महिलाओं पर 1-1 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई झूठे प्रकरण दर्ज कराकर पुलिस और न्यायालय का समय व्यर्थ करने के मामलों में की गई है। | False Rape Cases Udaipur

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के पर्यवेक्षण में सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने संबंधित मामलों में माननीय न्यायालय में इस्तगासे पेश किए थे।

पुलिस के अनुसार इन मामलों में अनुसंधान के दौरान शिकायतें झूठी पाई गईं, जिसके बाद शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का अनुरोध न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुर और माननीय विशिष्ठ न्यायालय पोक्सो एक्ट प्रकरण क्रम संख्या 2 उदयपुर से किया गया।

इन मामलों में लगाया गया अर्थदंड

  • अगस्त 2023: एक प्रार्थी द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था, जो जांच में झूठा पाया गया।
  • दिसंबर 2024: एक अन्य प्रार्थी द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया, जिसे जांच में असत्य पाया गया।
  • फरवरी 2026: सलूम्बर जिले के सराड़ा निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज दुष्कर्म का मामला जांच में झूठा पाया गया।
  • अप्रैल 2026: उदयपुर निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज दुष्कर्म का मामला भी पुलिस जांच में असत्य पाया गया।

इन सभी मामलों में संबंधित न्यायालयों ने शिकायतकर्ताओं पर 1,000-1,000 रुपये का अर्थदंड लगाया।

भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई

उदयपुर पुलिस ने कहा है कि नए आपराधिक कानून (बीएनएस-2023) के तहत भविष्य में भी जानबूझकर झूठे प्रकरण दर्ज कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 217 एवं धारा 248 बीएनएस के प्रावधानों के अनुसार न्यायालय में कार्रवाई की जाएगी, ताकि झूठी शिकायतों पर अंकुश लगाया जा सके।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • पुलिस जांच में झूठे पाए गए चार दुष्कर्म मामलों में न्यायालय ने लगाया 1-1 हजार रुपये का अर्थदंड।
  • सूरजपोल थाना पुलिस ने न्यायालय में इस्तगासे पेश कर की थी कार्रवाई की मांग।
  • उदयपुर पुलिस ने कहा- झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों के खिलाफ आगे भी होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।
  • बीएनएस 2023 की धाराओं के तहत भविष्य में भी न्यायालय में कार्रवाई जारी रहेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCourt fine false complaintFalse FIRFalse rape case Udaipurlatest news in hindiPolice investigationRajasthanrajasthan newsRajasthan PoliceSurajpol Policesurajpol police station udaipurudaipurudaipur courtUdaipur Crime NewsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .