अर्थ डायग्नोस्टिक्स ने मरीज-केंद्रित सेवा की दिशा में का बड़ा कदम : विशेषज्ञों ने बताई आधुनिक रक्त जांच की अहमियत
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। अर्थ डायग्नोस्टिक्स एवं ट्रांसएशिया के संयुक्त तत्वावधान में “CBC Gold” विषय पर एक वैज्ञानिक चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अर्थ डायग्नोस्टिक्स ने हाल ही सेंटर पर सीबीसी गोल्ड टेस्ट की सुविधा शुरू की है। ऐसे में कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा विशेषज्ञों को आधुनिक रक्त जांच तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, सटीक रिपोर्टिंग और मरीजों के उपचार में इसकी उपयोगिता से अवगत कराना था। | Arth Diagnostics CBC Gold Test
अर्थ डायग्नोस्टिक्स के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि, NABH और NABL जैसी दोहरी गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त अर्थ डायग्नोस्टिक्स दक्षिण राजस्थान में अत्याधुनिक CBC Gold मशीन स्थापित करने वाला पहला केंद्र बन गया है। इससे उदयपुर सहित पूरे दक्षिण राजस्थान के मरीजों को उच्च स्तरीय, विश्वसनीय और समयबद्ध जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
क्या है और क्यों महत्वपूर्ण हैं सीबीसी गोल्ड जांच?
सीबीसी गोल्ड विषय को लेकर हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अनिल हांडू, वरिष्ठ विशेषज्ञ, मैक्स अस्पताल ने कहा कि Complete Blood Count (CBC) केवल एक सामान्य रक्त जांच नहीं है, बल्कि एनीमिया, संक्रमण, प्लेटलेट्स की कमी या अधिकता, रक्त संबंधी विकारों तथा कई गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ विश्लेषण से चिकित्सकों को अधिक सटीक और त्वरित उपचार निर्णय लेने में सहायता मिलती है।
विशेषज्ञों ने रक्त जांच रिपोर्ट को मरीज की वास्तविक क्लिनिकल स्थिति से जोड़कर समझने, किडनी रोगों में CBC की भूमिका, संक्रमण, सूजन, कमजोरी एवं दीर्घकालिक बीमारियों के निदान में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। डेंगू की शीघ्र पहचान और एनीमिया के सटीक मूल्यांकन में भी इस तकनीक को महत्वपूर्ण बताया गया।
कार्यक्रम में आयोजित पैनल चर्चा में डॉ. बी.एस. बम (पूर्व विभागाध्यक्ष, मेडिसिन, आरएनटी मेडिकल कॉलेज), डॉ. जी.के. मुखिया (विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज) तथा डॉ. नरेंद्र मोगरा (वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, आरएनटी मेडिकल कॉलेज) ने अपने अनुभव साझा किए।
डायग्नोस्टिक्स का उद्देश्य केवल रिपोर्ट देना नहीं, बल्कि मरीज के सही उपचार में चिकित्सक का सहयोग करना है
कार्यक्रम का संचालन अर्थ डायग्नोस्टिक्स के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक डायग्नोस्टिक्स का उद्देश्य केवल रिपोर्ट उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि चिकित्सकों को वैज्ञानिक आधार पर सही उपचार निर्णय लेने में सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से मरीजों को सटीक निदान, शीघ्र उपचार, अनावश्यक जांचों में कमी और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर अर्थ डायग्नोस्टिक्स के निदेशक डॉ. राजेंद्र कच्छावा, डॉ. खुर्शीद अहमद तथा सत्येंद्र पंवार सहित अनेक चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने गुणवत्तापूर्ण जांच, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का संदेश दिया।


