AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नाथद्वारा सहित चार शहरों में विकसित होंगे हाट : हस्तशिल्पियों, बुनकरों और सूक्ष्म उद्यमों को मिलेगा प्रोत्साहन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 27, 2026
Reading Time: 2 mins read
International MSME Day 2026 in Jaipur cm Bhajanlal Sharma MSME Announcement


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर सीएम ने की कई घोषणाएं

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने तथा युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। | Rajasthan MSME Announcements 2026

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान में वर्तमान में 33 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां संचालित हैं, जिसके चलते प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा MSME राज्य बन चुका है। | Rajasthan MSME News

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

  • हस्तशिल्प, हथकरघा और सूक्ष्म उद्यमों के उत्पादों की बिक्री के लिए PPP मॉडल पर हाट विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में पुष्कर, नाथद्वारा, जैसलमेर और अलवर ।
  • पंच गौरव योजना में चिन्हित प्रजातियों एवं वनस्पतियों से जुड़ी प्रसंस्करण इकाइयों को वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के तहत वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • RIPS के अंतर्गत MSME इकाइयों के लिए कैपिटल सब्सिडी की अवधि 10 वर्ष से घटाकर 7 वर्ष की गई।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए RIPS 2024 में न्यूनतम निवेश सीमा घटाकर 15 करोड़ रुपये कर दी गई।
  • भारत सरकार की ECMS योजना के तहत आने वाली परियोजनाओं को अब अधिकतम 5 चरणों में निवेश की अनुमति मिलेगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण लेने वाली महिला एवं दिव्यांग कार्मिकों का मासिक भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये किया गया।
  • राजस्थान वेंचर कैपिटल फंड के माध्यम से वर्ष 2026-27 में 25 नए स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
One District One Product Rajasthan MSME Day 2026 in Jaipur

एक वर्ष में 1600 से अधिक औद्योगिक भूखंड आवंटित

मुख्यमंत्री ने बताया कि डायरेक्ट अलॉटमेंट पॉलिसी 2025 लागू होने के बाद पिछले एक वर्ष में राज्यभर में 1600 से अधिक औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया गया है। | International MSME Day Rajasthan | Rajasthan Industrial Policy 2026

भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए नए औद्योगिक पार्क

राज्य सरकार भविष्य की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोलर पैनल मैन्यूफैक्चरिंग पार्क, सिरेमिक पार्क, डाटा सेंटर पार्क और डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग पार्क विकसित कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश में 33 नए औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किए गए हैं। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई, सांसद मंजू शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan MSME News | Bhajanlal Sharma Announcement | Rajasthan Handicraft Haat | MSME Day 2026 | Rajasthan Startup Scheme RIPS 2024 | Rajasthan Industrial Policy | Handloom News Rajasthan | One District One Product Rajasthan | Rajasthan Business News

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Bhajanlal Sharma MSME AnnouncementInternational MSME Day 2026 in JaipurInternational MSME Day Rajasthan newsOne District One Product RajasthanRajasthan Handicraft HaatRajasthan Industrial Policy 2026Rajasthan MSME NewsRajasthan Startup Funding 2026

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .