AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Gujarat (Hindi)

15 किलो विदेशी सोना जब्त, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

Lucky Jain by Lucky Jain
June 26, 2026
Reading Time: 1 min read
dri-gold-smuggling-racket-15kg-foreign-gold-seized-15-arrested


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

DRI का बड़ा एक्शन: मुंबई से संचालित हो रहा तस्करी का रैकेट

मुंबई,एआर लाइव न्यूज। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग 15 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना, 45 किलोग्राम चांदी और भारी मात्रा में भारतीय एवं विदेशी मुद्रा जब्त की है। जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य करीब 23 करोड़ रुपये आंका गया है। इस कार्रवाई में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई एयरपोर्ट से संचालित हो रहा था संगठित नेटवर्क

डीआरआई के अनुसार, यह गिरोह मुंबई हवाई अड्डे से संचालित हो रहा था और विदेशी मूल के सोने की तस्करी के लिए बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। जांच के दौरान अधिकारियों ने एक गुप्त सोना गलाने (मेल्टिंग) की सुविधा का पता लगाया, जहां तस्करी कर लाए गए सोने को पिघलाकर उसकी पहचान मिटाई जाती थी।

इस मामले में गिरफ्तार नौ लोगों में एक हवाई अड्डा कर्मचारी, उसका हैंडलर, तीन बिचौलिए, सोना गलाने वाली इकाई का संचालक तथा तीन तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं। मौके से लगभग 6 किलोग्राम विदेशी मूल का तस्करी किया गया सोना भी बरामद किया गया।

dri-gold-smuggling-racket-15kg-foreign-gold-seized-15-arrested

बेंगलुरु में कपड़ों में छिपाकर ला रहा था सोना

डीआरआई ने बेंगलुरु में एक अन्य अभियान के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को पकड़ा, जिसने 1.8 किलोग्राम 24 कैरेट सोने का पेस्ट अपने कपड़ों की कई परतों में बेहद चतुराई से छिपा रखा था। आरोपी के घर की तलाशी में 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, 45 किलोग्राम चांदी, भारतीय और विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कई राज्यों में एक साथ चली कार्रवाई

इस सप्ताह डीआरआई ने हैदराबाद, राजकोट, कालीकट, विशाखापत्तनम, गुवाहाटी और पेट्रापोल के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और चुंगी चौकियों पर भी विशेष अभियान चलाए। इन अभियानों में करीब 6 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया तथा पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

तस्करों की बदलती रणनीति पर डीआरआई की नजर

डीआरआई का कहना है कि यह मामला दर्शाता है कि संगठित सोना तस्करी गिरोह अब हवाई अड्डों के अंदरूनी संपर्कों, मल्टी-लेयर डिलीवरी नेटवर्क और अवैध मेल्टिंग यूनिट्स का उपयोग कर कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: DRIDRI Gold SmugglingDRI Gold Smuggling RacketDRI Raidgold smugglingGold Smuggling ArrestGold Smuggling Network IndiaGold Smuggling NewsGold Smuggling Racket IndiaIllegal Gold Trafficking Indialatest news in hindiMumbai Airport Gold Smugglingmumbai newsnational newsRajasthanRevenue Intelligence Directorate

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .